IND vs SA 1st ODI Live Score: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज का आगाज हो चुका है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के दिग्गज विराट कोहली (Virat Kohli century) ने ऐतिहासिक और शानदार शतक बनाकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। कोहली ने ऐसी पारी खेली जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 102 गेंदों पर अपना शतक बनाया। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए, उनका स्ट्राइक रेट 100.98 का रहा।
ये कोहली (Virat Kohli) का वनडे करियर 52वां शतक है जबकि इंटरनेशनल करियर का 83वां शतक है। कोहली लंबे समय के बाद अच्छे फ़ॉर्म में दिखे और अपनी पारी में क्लास और अग्रेसन का सही मेल दिखाया। 280 दिन बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सैंकड़ा जड़ा है. विराट कोहली का आखिरी शतक 23 फरवरी, 2025 को चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ आया था। विराट कोहली ODI फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
37 साल के कोहली ने 306 मैचों में 52 शतक लगा चुके हैं। इस दौरान, कोहली ने इस फॉर्मेट में 14,000 से ज़्यादा रन बनाए हैं और 150 से ज़्यादा छक्के लगाए हैं। ODI क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वालों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 463 मैचों में 49 शतक बनाए हैं। रोहित शर्मा 277 ODI मैचों में 33 शतकों के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वहीं रिकी पोंटिंग ने 30 शतक बनाए हैं, जबकि सनथ जयसूर्या ने 28 शतक बनाए हैं। ये खिलाड़ी क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
कोहली ने न सिर्फ एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक नया इंडियन रिकॉर्ड भी बनाया। यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका छठा ODI शतक है। इस शतक के साथ, वह अब ODI फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले पहले इंडियन बैट्समैन बन गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Cricket History April 15 : जब विव रिचर्ड्स के तूफान और SRH की 'सुनामी' ने रच दिया नया कीर्तिमान
SRH vs RR : प्रफुल्ल हिंगे ने डेब्यू मैच में मचाया कोहराम, हैदराबाद ने रोका राजस्थान का 'विजयरथ'
IPL 2026 Most Ducks in Calendar Year : बोझ बनते जा रहे हैं
IPL 2026 Points Table : Mumbai Indians को हराकर Points Table में तीसरे पायदान पर पहुंची RCB