India vs South Africa 1st ODI Live Score : भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का रविवार 30 नवंबर से आगाज हो रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी विराट कोहली इस वनडे सीरीज से वापसी कर रहे है। जबकि टीम इंडिया अपने रेगुलर कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर के बिना उतरेगी।
चोट के कारण दोनों खिलाड़ी सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। शुभमन गिल की जगह जहां केएल राहुल टीम की कप्तानी करेंगे वहीं साउथ अफ्रीकी टीम का नेतृत्व टेम्बा बवुमा करेंगे। इससे पहले, दोनों टीमों ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस सीरीज में साउथ अफ्रीका ने भारत को 2-0 से करारी शिकस्त दी थी। आइए जानते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और कैसा रहेगा रांची का मौसम.....
भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 94 ODI मैच खेले गए हैं। इन मैचों में साउथ अफ्रीका का इंडिया पर पलड़ा भारी है। साउथ अफ्रीका ने मेजबान टीम के खिलाफ 51 मैच जीते हैं, जबकि 40 मैच हारे हैं। दोनों टीमों के बीच तीन मैच ड्रॉ रहे हैं। हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलने के बाद, इंडियन टीम बदले हुए फॉर्मेट में जीतकर मेहमान टीम से हिसाब बराबर करना चाहेगी।
रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी भारतीय टीम का हौसला बढ़ाएगी। जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच के लिए जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या टीम में शामिल नहीं हैं। यशस्वी जायसवाल को पहले मैच में ODI डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। वह रोहित शर्म का साथ पारी का आगाज कर सकते हैं। इसके अलावा, रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन में चुना जा सकता है।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहला ODI रविवार को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस ग्राउंड पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद बहुत कम है। इस ग्राउंड पर पहले बैटिंग करने वाली टीम का एवरेज स्कोर 265 रन है। पिच शुरू में तेज़ गेंदबाज़ों के लिए फायदेमंद है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिनर भी अपना असर दिखा सकते हैं। JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए छह में से तीन मैच टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। भारतीय टीम ने इस मैदान पर छह ODI खेले हैं, जिनमें से तीन जीते हैं, दो हारे हैं और एक मैच ड्रॉ रहा है।
मौसम की बात करें तो नॉर्थ इंडिया की तरह रांची में भी धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। दिन में टेम्परेचर नॉर्मल रहता है और नमी भी ज्यादा नहीं होती, जबकि शाम होते-होते ठंड बढ़ जाती है। अच्छी खबर यह है कि मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए मैच के आसान होने की उम्मीद है।
बता दें कि भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका बीच पहला मुकाबला रविवार 30 नवंबर 2025 को भारतीय समयानुसार दोपहर 01: 30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (star sports network), जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (jio hotstar) के ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।
India Probable Playing 11: रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (कप्तान), नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह।
South Africa Probable Playing 11: क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, रुबिन हरमन, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, नंद्रे बर्गर, कॉर्बिन बॉश।