India England Women T20 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 38 रनों से हराया। अपने इंटरनेशनल डेब्यू मुकाबले में नंदिनी शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए। नंदिनी ने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में भारत की ओर से दूसरा बेस्ट गेंदबाजी स्पेल डाला।
नंदिनी ने इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक 67 रनों की पारी खेलने वालीं एमी जोन्स, डेनिएल गिब्सन और वोंग का बड़ा विकेट अपने नाम किया। भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल डेब्यू मुकाबले में सबसे बेहतरीन स्पेल डालने का रिकॉर्ड सोनिया डबीर के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। नंदिनी डेब्यू मुकाबले में 3 विकेट लेने वाली महज दूसरी भारतीय गेंदबाज भी हैं। रनों के लिहाज से भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 188 रन लगाए। टीम की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 69 रन बनाए। वहीं, यास्तिका भाटिया ने 40 गेंदों में 54 रनों की दमदार पारी खेली। दीप्ति शर्मा ने 13 गेंदों में 22 रनों का योगदान दिया।
189 रनों के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 150 रन ही बना सकी। इंग्लिश टीम की तरफ से एमी जोन्स ने सर्वाधिक 67 रन बनाए, तो हीथर नाइट ने 21 रनों का योगदान दिया। नंदिनी के अलावा भारत की ओर से गेंदबाजी में क्रांति गौड़ ने 4 ओवर के स्पेल में 24 रन देकर 2 विकेट निकाले। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा।
नंदिनी शर्मा की बात करें तो उनका जन्म चंडीगढ़ में हुआ। तेज गेंदबाज चंडीगढ़ के लिए ही घरेलू क्रिकेट भी खेलती हैं। WPL में वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। लीग में उन्होंने अब तक 10 मैच खेले हैं और 17 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 18.58 की और इकोनॉमी 8.31 की रही है। 5/33 लीग में उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। नंदानी शर्मा ने WPL 2026 के एक ही मैच में हैट्रिक और पांच विकेट लेकर (5/33) इतिहास रच दिया था।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-18
2026-06-18
2026-06-18
IND vs AFG LIVE Score: भारत ने सीरीज पर किया कब्जा, दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रनों से हराया
2026-06-17
Women's T20 World Cup : नीदरलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारतीय टीम में नंदिनी शर्मा को मौका
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17
IND A vs AFG A: भारत ए ने अफगानिस्तान ए को दिया 320 रनों का टारगेट, तिलक-प्रियांश ने ठोका अर्धशतक
2026-06-17
IND vs AFG 2nd odi: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत के खिलाफ अब तक नहीं मिली जीत
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-16
पीसीबी का नया फॉर्मूला, प्लेयरों को घरेलू क्रिकेट खेलने पर ही मिलेगा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
2026-06-16
2026-06-16
2026-06-15