MI vs GG WPL 2026 Live Score: मंगलवार को महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) के छठे मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य दिया है। डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गुजरात जायंट्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जवाब में जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए।
बेथ मूनी ने सोफी डिवाइन के साथ 16 गेंदों में 22 रनों की साझेदारी की। सोफी 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं, जिसके बाद कनिका आहूजा ने बेथ मूनी के साथ दूसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 42 रन जोड़े। बेथ मूनी 26 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर आउट हो गईं। यहां से कनिका आहूजा ने एशले गार्डनर के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 रन जोड़े।
कप्तान गार्डनर ने 11 गेंदों में 4 चौकों की मदद से टीम के कुल स्कोर में 20 रनों का योगदान दिया, जबकि कनिका 18 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। टीम 99 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से जॉर्जिया वेयरहम ने मोर्चा संभाला। उन्होंने आयुषी सोनी के साथ 37 रनों की साझेदारी की। सोनी 11 रन बनाकर चोटिल होकर रिटायर हो गईं।
इसके बाद जॉर्जिया ने भारती फुलमाली के साथ मिलकर 24 गेंदों में अटूट 56 रनों की साझेदारी की और टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया। भारती ने 15 गेंदों में 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 36 रन बनाए, जबकि जॉर्जिया वेयरहम ने 33 गेंदों में 5 चौकों की मदद से नाबाद 43 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस की ओर से शबनीम इस्माइल, हेले मैथ्यूज, निकोला कैरी और अमेलिया केर ने एक-एक विकेट लिया।
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हैली मैथ्यूज, जी कामलिनी, एमलिया कर, संजीवन संजना, अमनजोत कौर, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, शबनम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ, संस्कृति गुप्ता।
बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, एश्ले गार्डनर (कप्तान),आयुष सोनी, जॉर्जिया वारेहम, भारती फूलमाली, काश्वी गौतम, कनिका आहुजा, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।