IPL 2026 Points Table: कोलकाता को हराकर सीएसके ने अंकतालिका में लगाई छलांग,  मुंबई इंडियंस को हुआ नुकसान

खबर सार :-
CSK vs KKR IPL 2026 Points Table: सीज़न के अपने पहले तीन मैच लगातार हारने के बाद, सीएसके ने अब लगातार दो जीत हासिल कर ली हैं। टूर्नामेंट के 22वें मैच में सीएसके ने केकेआर को 32 रनों से हराया। CSK के 193 रनों के लक्ष्य के जवाब में, कोलकाता की टीम अपने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर सिर्फ़ 160 रन ही बना सकी। नूर अहमद ने शानदार गेंदबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए, तीन विकेट लिए।

IPL 2026 Points Table: कोलकाता को हराकर सीएसके ने अंकतालिका में लगाई छलांग,  मुंबई इंडियंस को हुआ नुकसान
खबर विस्तार : -

CSK vs KKR IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की हार का सिलसिला जारी है। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 22वें मैच में केकेआर को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हाथों 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। सीएसके के द्वारा दिए 193 रन के लक्ष्य के जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। यह केकेआर की लगातार 5वीं हार है और प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो गया है। वहीं इस जीत का साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके को प्वॉइंट्स टेबल में बड़ा फायदा हुआ है। आइए देखते हैं कि इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल के साथ ही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रैंकिंग में क्या बदलाव हुए हैं.....

IPL 2026 Points Table: राजस्थान टॉप पर बरकरार

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स 5 मैचों में 8 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बरकरार है। जबकि पंजाब किंग्स 4 मैचों में 7 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 मैचों में 6 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है इसके बाद  सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स 4 मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ पांचवें, गुजरात टाइटन्स 4 मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ छठे, लखनऊ सुपर जायंट्स 4 मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है।

IPL 2026 Points Table: मुंबई इंडियंस को हुआ नुकसान

जबकि KKR पर जीत के बाद CSK आठवें स्थान पर पहुंच गई है। अब CSK के 5 मैचों में 4 पॉइंट्स हैं। जबकि मुंबई इंडियंस नुकसान हुआ है। मुंबई अब 4 मैचों में 2 पॉइंट्स के साथ नौवें स्थान पर है, जबकि केकेआर 5 मैचों में सिर्फ़ 1 पॉइंट के साथ दसवें स्थान पर है। कई टीमों के पॉइंट्स बराबर होने के बावजूद, उनकी रैंकिंग में अंतर उनके रन रेट से तय होता है।

ऑरेंज कैप और पर्पल कैप

हालांकि ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के दावेदारों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद के क्लासेन के पास अभी भी ऑरेंज कैप है; उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 224 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन हैं, जिन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 213 रन बनाए हैं। जबकि राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 200 रन बनाए हैं। पर्पल कैप अभी गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा के पास है। कृष्णा ने 4 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। दूसरे स्थान पर CSK के अंशुल कंबोज हैं, जिन्होंने 5 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। जबकि राजस्थान के रवि बिश्नोई तीसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम 5 मैचों में 9 विकेट हैं।

CSK vs KKR IPL 2026: सीएसके ने 32 रनों से जीता मैच

मैच की बात करें तो केकेआर के अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फ़ैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके लिए संजू सैमसन ने एक बार फिर शानदार शुरुआत दी और 32 गेंदों में 48 रनों शानदार पारी खेली। हालांकि ऋतुराज गायकवाड़ (7) एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए, जबकि आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों में 38 रनों की अहम पारी खेली। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 41 रनों का योगदान दिया। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए, चेन्नई ने कुल 192 रन बनाए, जवाब में कोलकाता सिर्फ 160 रन ही बना सका और 32 रन से मैच हर गया। केकेआर के लिए रमनदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। जबकि  रोवमैन पॉवेल  32 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा अंगकृष रघुवंशी 27 और कप्तान अजिंक्य रहाणे 28 बनाए। सीएसके के लिए नूर अहमद ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। वहीं, अंशुल कंबोज ने 32 रन देकर 2 विकेट निकाले।

अन्य प्रमुख खबरें