Ayush Mhatre: भारत की अंडर-19 टीम के विस्फोटक बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर खलबली मचा दी है। भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने एक ऐसा कारनामा किया है, जिससे बड़े-बड़े खिलाड़ी भी हैरान है। IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले 18 साल के आयुष म्हात्रे शुक्रवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ( Mushtaq Ali Trophy) में विदर्भ के खिलाफ शानदान शतकीय पारी खेली। वजह से मुंबई ने 193 रन का टारगेट आसानी से हासिल कर लिया।
आयुष म्हात्रे वह 53 गेंदों पर 110 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई ने 13 गेंदें बाकी रहते 7 विकेट से मैच जीत लिया। यह खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में आयुष की पहली सेंचुरी थी। ऐसा करके मुंबई के इस युवा ओपनर ने रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। आयुष अब फर्स्ट-क्लास क्रिकेट, लिस्ट A और T20 में सेंचुरी बनाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 18 साल 135 दिन की उम्र में हासिल की है, जबकि रोहित ने यह रिकॉर्ड 19 साल 339 दिन में बनाया था। रोहित शर्मा ने 2007 में मुंबई के लिए भारत का पहला T20 शतक बनाया था।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में विदर्भ के खिलाफ 193 रन के टारगेट का पीछा करते हुए, आयुष म्हात्रे ने आठ चौके और इतने ही छक्के लगाकर अपनी टीम को 13 गेंद बाकी रहते सात विकेट से जीत दिलाई। यह सीनियर लेवल पर उनका सिर्फ 9वां T20 मैच था। दाएं हाथ के बैट्समैन आयुष म्हात्रे ने इस साल की शुरुआत में IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना T20 डेब्यू किया था। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 ऑक्शन से पहले अक्टूबर में आयुष म्हात्रे को रिटेन किया था। इतनी कम उम्र में यह अचीवमेंट उनके टैलेंट और मैच-मेकिंग मैच्योरिटी का एक बड़ा सबूत है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-05-29
2026-05-29
2026-05-29
2026-05-29
2026-05-28
2026-05-28
2026-05-28
2026-05-28
2026-05-28
2026-05-27
SRH vs RR: एलिमिनेटर में हैदराबाद बनाम राजस्थान के बीच करो या मरो की जंग, पिच रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल
2026-05-27
2026-05-27
2026-05-27
Indian Premier League 2026 : आरआर पर जीत की हैट्रिक लगाकर फाइनल की दौड़ पूरी करना चाहेगी एसआरएच
2026-05-26
RCB vs GT Qualifier 1: बेंगलुरु के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं गुजरात टाइटंस के ये 5 'धुरंधर' खिलाड़ी
2026-05-26