Vice President Election 2025: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने अब भारत के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान 9 सितंबर को होगा। जबकि 21 अगस्त को नामांकन की अंतिम तारीख रखी गई है। चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना 7 अगस्त को जारी की जाएगी।
गौरतलब है कि अगर विपक्ष की ओर से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा जाता है, तो सत्तारूढ़ गठबंधन का उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित माना जाएगा। हालांकि, उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान गुप्त होता है, जिससे क्रॉस वोटिंग की संभावना बनी रहती है। ऐसे में सभी की निगाहें राजनीतिक समीकरणों पर टिकी हैं। इसके साथ ही, भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल की सूची तैयार कर ली है।
भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए शीर्ष 5 संभावित उम्मीदवारों की सूची में कई प्रभावशाली और अनुभवी नेता शामिल हैं। एनडीए और विपक्ष दोनों ही इन सभी नामों पर नजर रखे हुए हैं, और अंतिम चयन राजनीतिक समीकरणों, क्षेत्रीय संतुलन और पार्टी की रणनीतियों पर निर्भर करेगा। यह चुनाव न केवल एक संवैधानिक प्रक्रिया है, बल्कि देश की राजनीति में नए समीकरणों की नींव भी रखेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई-ईडी को हाई कोर्ट का नोटिस, मांगा जवाब
रिलायंस एडीए पर सीबीआई का बड़ा एक्शन, 7 शहरों में ताबड़तोड़ छापेमारी
काला कोट पहनकर कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, बार काउंसिल ने वकालत पर उठाए सवाल, मांगी पूरी डिटेल
BRICS 2026: PM मोदी ने की विदेश मंत्रियों से मुलाकात, जयशंकर ने वैश्विक मुद्दों पर भारत का पक्ष रखा
Kerala New CM Name: केरल के नए मुख्यमंत्री की घोषणा आज, 10 दिन बाद खत्म होगा सस्पेंस
Amul Milk Price Hike: अमूल ने बढ़ाए दाम, जानें कितने रुपये में मिलेगा 1 लीटर दूध
PM मोदी की अपील का असरः बस में सफर करेंगे नितिन गडकरी, काफिले में कम होंगी गाड़ियां