Thane School Controversy : ठाणे के एक स्कूल में लड़कियों के साथ हुई एक शर्मनाक घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मासिक धर्म (पीरियड्स) की जांच के बहाने लगभ 10 छात्राओं के कपड़े उतरवाने के आरोप में स्कूल की प्रिंसिपल और एक अटेंडेंट को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में चार शिक्षिकाओं और दो ट्रस्टियों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस द्वारा जारी बयान के मुताबिक, यह घटना मंगलवार को सामने आई जब स्कूल के शौचालय में खून के धब्बे पाए जाने से हड़कंप मच गया। शौचालय में खून पाए जाने की सूचना शिक्षकों और प्रिंसिपल को मिली तो उन्होंने यह जानने के लिए कि इसके पीछे कौन जिम्मेदार है, कक्षा 5 से 10 तक की छात्राओं को बुलाया। वहां उन्हें प्रोजेक्टर पर शौचालय में लगे खून के धब्बों की तस्वीरें दिखाई गईं।
इसके बाद छात्राओं से जानकारी ली गई कि कौन-कौन मासिक धर्म में हैं। बयान में आगे बताया गया है कि जिन लड़कियों ने हाथ उठाकर मासिक धर्म में होने की बात स्वीकार की, उनकी डिटेल्स और अंगूठे के निशान लिए गए। इसके बाद बाकी लड़कियों को शौचालय ले जाकर जहाँ अटेंडेंट्स ने उनके कपड़े उतरवाकर उनकी जांच की।
शिकायतकर्ता माता-पिता में से एक ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी से आरोपी प्रिंसिपल ने पूछा कि जब उसे मासिक धर्म नहीं हो रहा है तो वह सैनिटरी पैड का इस्तेमाल क्यों कर रही है। इसके बाद प्रिंसिपल ने नाबालिग लड़की पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और जबरन उसके अंगूठे का निशान ले लिया।
एक बच्ची की मां ने अपनी शिकायत में इस कृत्य को लड़कियों का मानसिक उत्पीड़न करार दिया है। पुलिस ने बताया कि एक अभिभावक की शिकायत पर स्कूल की प्रिंसिपल, चार शिक्षकों, अटेंडेंट और दो ट्रस्टियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है। पुलिस गवाहों और छात्राओं से बातचीत कर सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है।
सभी आरोपियों पर धारा 74 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 76 (महिला के वस्त्रहरण के इरादे से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ठाणे ग्रामीण पुलिस ने बताया कि अभिभावकों के विरोध प्रदर्शन के बाद स्कूल प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार किए गए लोगों को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Tamil Nadu Elections: कई बूथों पर बिगड़ा EVM, डीएमके उम्मीदवार व अभिनेता अजित कुमार ने डाला वोट
महाराष्ट्र में कचरे को ऊर्जा में बदलने की तैयारी, कैबिनेट ने दी सीबीजी नीति को मंजूरी
निजी स्कूलों द्वारा महंगी किताबें थोपने पर NHRC सख्त, शिक्षा मंत्रालय और राज्यों को नोटिस
Atal Pension Yojana का बड़ा धमाका: 9 करोड़ से अधिक नामांकन, सामाजिक सुरक्षा की नई मिसाल
Pahalgam Attack की बरसी: दुनिया ने झुकाया सिर, भारत के साथ खड़ा दिखा वैश्विक समुदाय
Pithampur: केमिकल ड्रमों में तेज धमाके, आग से धधक उठीं फैक्ट्रियां, भागे मजदूर
जर्मनी दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले- ‘जीवंत सेतु’ की भूमिका निभा रहे प्रवासी भारतीय
Pahalgam Attack: ‘आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा भारत’, पहलगाम हमले की बरसी पर बोले पीएम मोदी
चारधाम यात्रा का शुभारंभ, जानिए आप कब कर सकेंगे पवित्र धामों के दर्शन?