हरियाणा, गुरुग्राम में राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके ही पिता ने गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी। पिता ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है। साथ ही पुलिस को उसने वह बात भी बताई, जिसके कारण बेटी को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। घटना गुरुग्राम के सुशांत लोक की है। यहां दो मंजिला मकान में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के सामने आरोपी ने जो पक्ष रखा है, उसके अनुसार, 25 वर्षीय राधिका जब खाना बना रही थी, तभी उसके पिता ने पीछे से गोली मार दी। राधिका को बचने का तनिक भी मौका नहीं मिला।
राधिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके पिता दीपक यादव ने पुलिस को बताया कि गांव वालों के तानों के कारण उसने इस वारदात के लिए हथियार उठाया। उसे इस बात का ताना मिलता था कि वह बेटी की कमाई खाता है। ग्रामीण राधिका के चरित्र पर भी सवाल उठाने लगे थे। दीपक ने पुलिस को बताया कि उसने राधिका से अपनी एकेडमी बंद करने के लिए कहा था। वह इसके लिए तैयार नहीं हुई।
दीपक की पत्नी ने कहा कि मेरी बेटी राधिका के चरित्र में कोई दोष नहीं था। उसे क्यों मारा? मुझे कुछ पता नहीं। राधिका के पिता के पास 32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि राधिका को पांच से अधिक गोलियां लगी हैं। गोलियों की आवाज सुनकर उसके परिवार के लोग रसोईघर की ओर पहुंचे तो राधिका खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। रिवॉल्वर वहीं रखी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
US Iran Peace Talks : वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट
Civil Services Day: PM मोदी ने सिविल सेवकों को दी बधाई, बोले- देश की प्रगति में दे रहे अहम योगदान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जर्मनी दौरा आज से, एआई-ड्रोन तकनीक समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा
Manipur Earthquake: भूकंप से हिली मणिपुर की धरती, दहशत में घरों से भागे लोग
LPG सिलेंडर की बुकिंग 99 प्रतिशत तक पहुंची, PNG की भी बढ़ी डिमांड
ओसीआई समेत कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति, श्रीलंका दौरे से लौटे उपराष्ट्रपति
Weather Today: गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें राज्यों का हाल
इंफाल में विरोध रैली के दौरान हिंसा, 21 गिरफ्तार, CRPF जवान घायल
Delhi Crime News: गांजा सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, पार्किंग विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या