शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा : भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जो फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ( ISS) पर अपना ऐतिहासिक मिशन पूरा कर लौटने वाले हैं। परिवार में उनकी वापसी को लेकर उत्साह और बेसब्री का माहौल है। नासा ने घोषणा की है कि शुभांशु और उनके तीन साथी अंतरिक्षयात्री 14 जुलाई को ISS से वापसी की यात्रा शुरू करेंगे और 15 जुलाई को पृथ्वी पर कैलिफोर्निया के तट के पास सुरक्षित लैंडिंग करेंगे।
लखनऊ स्थित शुभांशु के माता-पिता शम्भू दयाल शुक्ला और आशा शुक्ला ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि परिवार, बेटे की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं। शम्भू दयाल ने बताया कि हम लैपटॉप के जरिए उनसे बात कर चुके हैं। उन्होंने अंतरिक्ष में अपनी दिनचर्या, पृथ्वी के नजारे और वहां के जीवन के बारे में दिलचस्प जानकारियां साझा की। मां आशा शुक्ला ने कहा, उनकी वापसी की खबर सुनकर हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है।
शुभांशु शुक्ला का यह मिशन भारत के लिए ऐतिहासिक है क्योंकि वह ISS पर जाने वाले पहले भारतीय और राकेश शर्मा (1984) के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं।
पृथ्वी पर लौटने के बाद शुभांशु को 7 दिनों के रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम को पूरा करना होगा ताकि उनके शरीर को पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल बनाया जा सके। शुभांशु शुक्ला की यह यात्रा न सिर्फ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए एक मील का पत्थर है, बल्कि दूसरे अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का काम भी करेगी। उनका परिवार और पूरा देश उनकी सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहा है। अब यह इंतजार सिर्फ कुछ घंटों का ही रह गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Pithampur: केमिकल ड्रमों में तेज धमाके, आग से धधक उठीं फैक्ट्रियां, भागे मजदूर
जर्मनी दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले- ‘जीवंत सेतु’ की भूमिका निभा रहे प्रवासी भारतीय
Pahalgam Attack: ‘आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा भारत’, पहलगाम हमले की बरसी पर बोले पीएम मोदी
चारधाम यात्रा का शुभारंभ, जानिए आप कब कर सकेंगे पवित्र धामों के दर्शन?
US Iran Peace Talks : वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट
Civil Services Day: PM मोदी ने सिविल सेवकों को दी बधाई, बोले- देश की प्रगति में दे रहे अहम योगदान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जर्मनी दौरा आज से, एआई-ड्रोन तकनीक समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा
Manipur Earthquake: भूकंप से हिली मणिपुर की धरती, दहशत में घरों से भागे लोग
LPG सिलेंडर की बुकिंग 99 प्रतिशत तक पहुंची, PNG की भी बढ़ी डिमांड
ओसीआई समेत कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति, श्रीलंका दौरे से लौटे उपराष्ट्रपति