Satyapal Malik : जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन की खबर सामने आई तो सियासी गलियारों में हलचल मचना ही था। 79 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहने वाले मलिक का जीवन एक खुली किताब थी। यह किताब राजनीति, संघर्ष और परिवार के मजबूत रिश्ते की कहानियाें से भरी हुई थी।
आज, मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनके एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए हुई। उनका पार्थिव शरीर आर.के. पुरम स्थित उनके आवास पर लाया गया और फिर लोधी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
सत्यपाल मलिक का परिवार उनकी राजनीतिक पहचान से परे एक अलग ही तस्वीर पेश करता है। उनके पिता का नाम बुध सिंह और माता का नाम जगनी देवी था। उनकी जीवन संगिनी, इकबाल मलिक, एक शिक्षिका हैं। उनकी शादी 14 दिसंबर 1970 को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उनकी पत्नी इस्लाम धर्म से हैं। यह उनके रिश्ते की मजबूती और आपसी सम्मान को दर्शाता है।
इस दंपति का एक बेटा है, जिसका नाम देव कबीर मलिक है। देव ने पिता के राजनीतिक रास्ते पर न चलते हुए अपनी खुद की पहचान बनाई है। वह देश के जाने-माने ग्राफिक डिजाइनर हैं। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन से डिप्लोमा किया है और कई बड़ी कंपनियों के लिए काम कर चुके हैं। उनकी पत्नी यानी सत्यपाल मलिक की बहू भी काफी पढ़ी-लिखी हैं। खुद सत्यपाल मलिक ने एक बार बताया था कि उनकी बहू आईआईटी से ग्रेजुएट हैं।
24 जुलाई 1946 को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के हिसावदा गांव में जन्मे मलिक एक किसान परिवार से थे। उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत मेरठ यूनिवर्सिटी में छात्र जीवन से ही हो गई थी, जहां वे छात्र संघों के अध्यक्ष बने।
उन्होंने 1974 में राजनीति में कदम रखा, जब वे चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में भारतीय क्रांति दल के टिकट पर बागपत से विधायक बने। आपातकाल के दौरान वे लोकदल के महासचिव रहे। 1980 में वे राज्यसभा के सदस्य बने। बाद में 1984 में उन्होंने कुछ समय के लिए कांग्रेस का दामन थामा, लेकिन बोफोर्स घोटाले के कारण 1987 में इस्तीफा देकर वी.पी. सिंह के साथ मिलकर जन मोर्चा का गठन किया।
1989 में वे जनता दल के उम्मीदवार के रूप में अलीगढ़ से लोकसभा पहुंचे और वीपी सिंह की सरकार में संसदीय कार्य और पर्यटन राज्य मंत्री भी रहे। उनका राजनीतिक जीवन कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा, लेकिन हर मौके पर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई।
उनके निधन से भारतीय राजनीति में एक सितारा डूब गया जो ऐसा शून्य पैदा कर गया है, जिसे भरना मुश्किल है। उनका जीवन एक प्रेरणा है कि कैसे एक साधारण पृष्ठभूमि से आया व्यक्ति मेहनत और लगन से ऊंचाइयों को छू सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस