Weather Today: दिल्ली-NCR में प्रदूषण और घने कोहरे की दोहरी मार, पाबंदियों के बावजूद AQI 400 पार

खबर सार :-
Weather Today: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बहुत गंभीर है, AQI लगातार 400 से ऊपर बना हुआ है, जिससे राजधानी 'गैस चैंबर' बन गई है। ज़हरीली हवा के कारण सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं। दिल्ली के लोग ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार झेल रहे हैं।

Weather Today: दिल्ली-NCR में प्रदूषण और घने कोहरे की दोहरी मार, पाबंदियों के बावजूद AQI 400 पार
खबर विस्तार : -

Weather Update : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। एक तरफ बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है, तो दूसरी तरफ घने कोहरे ने पूरे उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले लिया है। मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली-NCR में ठंड और घने कोहरे के साथ  प्रदूषण का गंभीर स्तर रोजमर्रा की जिंदगी पर बुरा असर डाल रही है।

Weather Update : अगले सात दिनों तक नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार, घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। IMD के 7-दिन के पूर्वानुमान के अनुसार, 20 से 25 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इन सभी दिनों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। तापमान में गिरावट और हवा की कम गति के कारण, प्रदूषक कण वातावरण में जमा हो रहे हैं, जिससे स्मॉग की स्थिति और खराब हो रही है।

Weather Today: कोहरे के चलते उड़ानों पर पड़ रहा असर

घने कोहरे का असर हवाई यात्रा पर भी पड़ रहा है। बहुत कम विजिबिलिटी के कारण कई उड़ानें देरी से चल रही हैं और रद्द हो रही हैं। सुबह और शाम के समय ड्राइवरों को भी सड़कों पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए, शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन बच्चों को ठंड, कोहरे और प्रदूषण के खतरों से बचाने के लिए स्कूलों में ऑनलाइन क्लास जारी रखने पर विचार कर रहे हैं। विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे बेवजह बाहर जाने से बचें, मास्क पहनें, और बुजुर्गों, बच्चों और सांस की समस्या वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

Weather Today: दिल्ली-NCR में AQI 400 के पार 

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली-NCR के ज़्यादातर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार 'गंभीर' कैटेगरी में बना हुआ है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB), दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (DPCC), इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) और IITM के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों के डेटा से पता चलता है कि दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार चला गया है।

आनंद विहार में AQI 434, जबकि विवेक विहार में 435 दर्ज किया गया। अशोक विहार का AQI 415, चांदनी चौक का 417, रोहिणी का 421 और वज़ीरपुर का 424 था। RK पुरम में AQI 409, DTU में 413 और सिरी फोर्ट में 399 दर्ज किया गया। बवाना में AQI 373, बुराड़ी क्रॉसिंग में 387, करणी सिंह शूटिंग रेंज में 393 और सोनिया विहार में 395 था। शादीपुर में AQI 308 और श्री अरबिंदो मार्ग में 352 दर्ज किया गया, जो अभी भी बहुत खराब कैटेगरी में हैं।

दिल्ली से सटे NCR शहरों में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में AQI 376, लोनी में 338 और संजय नगर में 363 दर्ज किया गया। नोएडा के सभी चार एक्टिव स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता बहुत खराब रही। नोएडा में, सेक्टर-1 में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 438, सेक्टर-125 में 416, सेक्टर-116 में 411 और सेक्टर-62 में 358 दर्ज किया गया। 

अन्य प्रमुख खबरें