नई दिल्लीः केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे आधुनिकीकरण को लेकर भारत की शानदार प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों के परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। नई दिल्ली में 16 वें इंटरनेशनल रेलवे इक्विप्मेंट एग्जीबिशन (आईआरईई) में केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में 35,000 किलोमीटर नए रेलवे ट्रैक बनाए गए हैं और 46,000 किलोमीटर रेलवे ट्रैक को इलेक्ट्रिफाइ किया गया है। साथ ही, 40,000 नए कोच मैन्युफैक्चर किए गए हैं।
केंद्रीय पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि बुलेट ट्रेन के निर्माण का कार्य बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और 325 किलोमीटर तक का काम पहले ही पूरा हो चुका है। वे हाल ही में सूरत और बिलिमोरा स्टेशनों के दौरे पर थे, जो 2027 में खुलने वाले पहले सेक्शन का हिस्सा होंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज हमारे पास 156 वंदे भारत सेवाएं, 30 अमृत भारत सेवाएं और 4 नमो भारत सेवाएं हैं, जो सभी देश भर में बेहद लोकप्रिय हो गई हैं। अपने भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने आईआरईई के आयोजन के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की सराहना की और उपकरण निर्माताओं और रेलवे संगठनों की भागीदारी को भी सराहा। इस कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीआईआई भारतीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है और यह बहुत ही महत्वपूर्ण प्रदर्शनी है। लगभग 15 देशों के सभी उपकरण निर्माता और बड़ी संख्या में एमएसएमई कार्यक्रम में मौजूद हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह वह समय है जब हमें अपने उपकरणों की गुणवत्ता, रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए आवश्यक नई तकनीकों और उन सभी बिंदुओं पर पुनर्विचार करना होगा, जिन पर हमने प्रदर्शनी में चर्चा की है। हमारे देश के लिए आवश्यक कई नए उपकरण आज भारत में निर्मित होते हैं। भारत रेलवे उपकरणों का निर्माण, डिजाइन और निर्यात करने वाले देश के रूप में उभर रहा है, इसलिए यह प्रदर्शनी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हमने टीम के साथ आने वाले 3 से 4 वर्षों के कुछ प्रमुख अगले लक्ष्यों पर भी चर्चा की है और पूरा उद्योग आज प्रधानमंत्री द्वारा रेलवे के आधुनिकीकरण और रेलवे कवरेज के विस्तार पर ध्यान केंद्रित करने से उत्साहित है।
अन्य प्रमुख खबरें
Professor Murder Case:देबस्मिता पॉल हत्याकांड में नया खुलासा, CCTV में कैद हुआ वीडियो
2026-06-05
2026-06-05
देश की सुरक्षा से समझौता नहीं...सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका
2026-06-05
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर रोक से हाईकोर्ट का इनकार, याचिका खारिज
2026-06-05
2026-06-05
Generic Drugs असर में ब्रांडेड से ज़रा भी कम नहीं, केरल की स्टडी ने तोड़ा महंगी दवाओं का भ्रम
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-04
2026-06-04
Delhi Malviya Nagar Fire: नौ विदेशी नागरिकों की हुई पहचान, जिम्मेदारों पर कार्रवाई तेज
2026-06-04
Operation Delta Hunt: पांच सौ से ज्यादा घुसपैठिए गिरफ्तार, खुफिया सूचनाओं पर हुई कार्रवाई
2026-06-04
Monsoon 2026 : देश में मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में भयानक आंधी-तूफान और बारिश का हाई अलर्ट जारी!
2026-06-04
Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने फिर ली करवट, अगले दो दिन आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी
2026-06-04
2026-06-04