पुरी: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आगमन के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर सैंड एनिमेशन कलाकार मानस कुमार साहू ने पुरी के गोल्डन बीच पर विशेष कला प्रस्तुत की। इस कलाकारी ने सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में खूब ध्यान आकर्षित किया। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचने के लिए मॉस्को से रवाना हो चुके हैं। पुतिन आज शाम करीब 6 बजकर 35 मिनट पर भारत पहुंचेंगे।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक दिल्ली पहुंचने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूसी राष्ट्रपति पुतिन के लिए प्राइवेट डिनर होस्ट करेंगे। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे पर भी पीएम मोदी ने पुतिन के लिए प्राइवेट डिनर होस्ट किया था। 2022 में यूक्रेन के साथ रूस का युद्ध शुरू होने के बाद से यह पुतिन का पहला भारत दौरा है। शुक्रवार को होने वाला 23वां भारत-रूस सालाना समिट होगा, जहां पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से संयुक्त बयान भी जारी किया जाएगा। पुतिन के भारत दौरे पर दोनों देश व्यापार और ऊर्जा साझेदारी पर चर्चा के साथ-साथ रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर फोकस रखेंगे। शुक्रवार को, औपचारिक बातचीत शुरू होने से पहले रूसी राष्ट्रपति का औपचारिक तरीके से स्वागत भी किया जाएगा।

‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’ के फाइनलिस्ट मानस कुमार साहू ने इस सैंड एनिमेशन को दो घंटे में पूरा किया। उन्होंने इसका थीम रखा, “वेलकम प्रेसिडेंट पुतिन टू इंडिया।” मानस की यह कला मोदी-पुतिन की दोस्ती, भारत-रूस के लंबे समय से चले आ रहे संबंध और वैश्विक शांति का संदेश देती है। मानस ने बताया कि “कला की शक्ति देशों को जोड़ सकती है। यह सैंड एनिमेशन सम्मान और शांति का संदेश फैलाने का मेरा तरीका है।”
फिलहाल, यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद यह पुतिन का पहला भारत दौरा है। इससे पहले जुलाई 2024 में प्रधानमंत्री मोदी रूस दौरे पर गए थे। पुतिन भारत में शाम 6:35 बजे पहुंचेंगे। 23वां भारत-रूस वार्षिक समिट शुक्रवार को आयोजित होगा। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन इस दौरान कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे और इसके बाद संयुक्त बयान जारी किया जाएगा। दौरे का मुख्य फोकस व्यापार, ऊर्जा साझेदारी और रक्षा सहयोग को मजबूत करना है। औपचारिक बातचीत शुरू होने से पहले रूसी राष्ट्रपति का स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।

रूसी सरकारी न्यूज़ एजेंसी टीएएसएस के अनुसार, पुतिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने बताया कि पुतिन और मोदी के बीच प्राइवेट डिनर दौरे का अहम हिस्सा होगा। इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उशाकोव ने यह भी कहा कि भारत और रूस 2030 तक आर्थिक सहयोग के रणनीतिक क्षेत्र विकसित करने के लिए एक कार्यक्रम पर हस्ताक्षर करेंगे।
व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में सेरेमोनियल रिसेप्शन होगा। इसके बाद पुतिन राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। साढ़े 11 बजे उन्हें हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात होगी। बैठक के बाद 1:50 बजे मीडिया के सामने संयुक्त बयान जारी किया जाएगा। तीन बजकर 40 मिनट पर भारत-रूस बिजनेस फोरम का आयोजन होगा, जिसमें दोनों नेता संबोधन देंगे। शाम 7 बजे पुतिन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे, जो उनके लिए डिनर का आयोजन करेंगी। दौरे के दौरान रूस के सरकारी ब्रॉडकास्टर आरटी का नया इंडिया चैनल भी लॉन्च होगा, जो दोनों देशों के सॉफ्ट-पावर और मीडिया सहयोग को बढ़ावा देगा। रात 9 बजे पुतिन रूस के लिए रवाना होंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
US Iran Peace Talks : वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट
Civil Services Day: PM मोदी ने सिविल सेवकों को दी बधाई, बोले- देश की प्रगति में दे रहे अहम योगदान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जर्मनी दौरा आज से, एआई-ड्रोन तकनीक समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा
Manipur Earthquake: भूकंप से हिली मणिपुर की धरती, दहशत में घरों से भागे लोग
LPG सिलेंडर की बुकिंग 99 प्रतिशत तक पहुंची, PNG की भी बढ़ी डिमांड
ओसीआई समेत कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति, श्रीलंका दौरे से लौटे उपराष्ट्रपति
Weather Today: गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें राज्यों का हाल
इंफाल में विरोध रैली के दौरान हिंसा, 21 गिरफ्तार, CRPF जवान घायल
Delhi Crime News: गांजा सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, पार्किंग विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या