Punjab Flood : उत्तर भारत में मानसून इस बार अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कहीं बादल फटने से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, तो कहीं बाढ़ ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। पंजाब के सभी 23 जिलों बाढ़ जैसे हालात हैं। जिसके कारण तीन लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हैं। वहीं, इस भीषण बाढ़ को देखते हुए पंजाब सरकार ने 7 सितंबर तक स्कूल-कॉलेजों बंद रखने का आदेश दिया है। उधर मौसम विभाग ने भी राज्य में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
दरअसल पंजाब में इतिहास की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। लोगों के घर तबाह हो गए, फसलें बर्बाद हो गई, मवेशी मारे गए। साथ ही, लगभग 30 लोगों की जान चली गई। बाढ़ से बिगड़ते हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला किया है। पहले घोषणा की गई थी कि स्कूल 3 सितंबर तक बंद रहेंगे। अब यह समयसीमा बढ़ाकर 7 सितंबर कर दी गई है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पंजाब भर के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक 7 सितंबर तक बंद रहेंगे। सभी से अनुरोध है कि वे स्थानीय प्रशासन के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें।"
शिक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि छात्रावास में रहने वाले छात्रों के भोजन सहित पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी कॉलेज और विश्वविद्यालय की होगी। रूपनगर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के कई जिले बाढ़ प्रभावित हैं। इसके चलते पंजाब में सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज 7 सितंबर तक बंद कर दिए गए हैं। अगर 8 सितंबर तक भी अगर बाढ़ के हालात नहीं सुधरे तो स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टियां और भी आगे बढ़ाई जा सकती हैं। पंजाब के शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब के इतिहास में यह सबसे बड़ी बाढ़ आपदा है। बाढ़ पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत कार्य पहुंचाने के लिए खुद मैदान पर हैं।
बता दें, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण सतलुज, ब्यास और रावी नदियां उफान पर हैं। इसके अलावा भाखड़ा बांध के पीछे बनी गोबिंद सागर झील का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में पंजाब के सभी जिलें भीषण बाढ़ की चपेट में है। हालांकि, सेना, एनडीआरएफ, बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा लोगों की मदद की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Chardham Yatra 2026: बदरी-केदार में विशेष पूजा होगी महंगी? BKTC जल्द ला सकता है नया रेट चार्ट
भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह सील, आवाजाही पर रोक, बाजारों पर बुरा असर
‘फांसी घर’ विवादः स्पष्टीकरण देंगे अरविंद केजरीवाल, समिति के सामने रखी ये मांग
Israel-Iran War: दुबई से भारत पहुंची एयर इंडिया की पहली फ्लाइट, उड़ानें फिर से बहाल
ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या पर सरकार की चुप्पी कायरता या कूटनीति? सोनिया का सरकार पर हमला
Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत भी हुआ एक्टिव, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात
Israel-Iran War: इंडिगो, एयर इंडिया सहित कई एयरलाइनों ने रद्द की फ्लाइट्स, जारी की ये गाइडलाइन
रानी लक्ष्मीबाई कृषि विवि दीक्षांत समारोह: युवाओं से देश के लिए बड़ा लक्ष्य तय करने का आह्वान