Maithili Thakur Joins BJP: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सभी पार्टियों ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। इसी बीच मंगलवार को बिहार की मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर बीजेपी में शामिल हो गई है। इसी के साथ ही सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई कि उन्हें दरभंगा की अलीनगर सीट से मैदान में उतारा जा सकता है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई।
सूत्र की माने तो अलीनगर सीट से मौजूदा विधायक मिश्रीलाल यादव का टिकट कटना लगभग तय है और पार्टी इस सीट पर किसी युवा और लोकप्रिय चेहरे को उतारने पर विचार कर रही है। मैथिली ठाकुर के सोशल मीडिया पर बड़े प्रशंसक आधार और मिथिला क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए, भाजपा उन्हें अपने प्रचार का चेहरा भी बना सकती है। अगर मैथिली ठाकुर टिकट जीत जाती हैं, तो यह पहली बार होगा जब बिहार की लोक संस्कृति से जुड़ी कोई प्रसिद्ध गायिका सीधे तौर पर राजनीति में उतरेगी।
दरअसल, मैथिली ठाकुर हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। इस मुलाकात से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि वह भाजपा के टिकट पर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। मैथिली ठाकुर ने स्पष्ट रूप से कहा, "मैं अपने गांव की विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहूंगी क्योंकि उस क्षेत्र से मेरा गहरा नाता है।" हालांकि उन्होंने सीट का नाम नहीं बताया, लेकिन खबरें हैं कि भाजपा उन्हें दरभंगा की अली नगर सीट से चुनाव लड़ा सकती है। दरअसल मैथिली ठाकुर को चुनाव आयोग ने बिहार का "स्टेट आइकॉन" नियुक्त किया है।
मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) मूल रूप से दरभंगा की रहने वाली हैं और लोक संगीत के क्षेत्र में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। वह मिथिला संस्कृति और भाषा के प्रचार-प्रसार में हमेशा सक्रिय रही हैं। चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव के लिए मैथिली ठाकुर को बिहार का "स्टेट आइकॉन" नियुक्त किया है। अब देखना यह है कि क्या वह राजनीतिक मंच पर भी अपनी नई पारी शुरू करेंगी।
अन्य प्रमुख खबरें
US Iran Peace Talks : वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट
Civil Services Day: PM मोदी ने सिविल सेवकों को दी बधाई, बोले- देश की प्रगति में दे रहे अहम योगदान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जर्मनी दौरा आज से, एआई-ड्रोन तकनीक समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा
Manipur Earthquake: भूकंप से हिली मणिपुर की धरती, दहशत में घरों से भागे लोग
LPG सिलेंडर की बुकिंग 99 प्रतिशत तक पहुंची, PNG की भी बढ़ी डिमांड
ओसीआई समेत कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति, श्रीलंका दौरे से लौटे उपराष्ट्रपति
Weather Today: गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें राज्यों का हाल
इंफाल में विरोध रैली के दौरान हिंसा, 21 गिरफ्तार, CRPF जवान घायल
Delhi Crime News: गांजा सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, पार्किंग विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या