Indigo Flight Bomb Threat : मुंबई एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुवैत से हैदराबाद जा रही इंडिगो की एक फ़्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। धमकी भरे ईमेल से सिक्योरिटी एजेंसियों को अलर्ट किया गया और प्लेन को मुंबई एयरपोर्ट पर खाली करा लिया गया। मुंबई ATC को बताया गया कि हैदराबाद एयरपोर्ट पर एक धमकी भरा ईमेल मिला है।
मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट एयरबस A321-251NX ने रात को 1.56 बजे कुवैत से उड़ान भरी थी। यह फ्लाइट हैदराबाद की तरफ जा रही थी। हालांकि, धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद फ्लाइट को मंगलवार सुबह 8:10 बजे मुंबई में ही लैंड किया गया। प्लेन में 228 पैसेंजर और छह क्रू मेंबर सवार थे। एहतियात के तौर पर लैंडिंग के बाद सभी पैसेंजर को उतारा गया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल धमकी की अभी जांच चल रही है।
इससे पहले, 1 नवंबर को इंडिगो की जेद्दा-हैदराबाद फ़्लाइट में भी बम की धमकी भेजी गई थी। प्लेन को मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी। धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया था कि प्लेन में ISI और LTTE के लोग सवार हैं और वे मद्रास एयरपोर्ट पर धमाका कर सकते हैं। ईमेल पपिता रंजन नाम के एक व्यक्ति की ID से भेजा गया था, लेकिन प्लेन की तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। 27 नवंबर को, दिल्ली से अहमदाबाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2939 ने रात 10:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की, जब कार्गो होल्ड में अचानक धुआं देखा गया। अच्छी बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित थे।
इसके अलावा, 10 नवंबर को, स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को इंजन में खराबी की खबर मिलने के बाद कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हाल के दिनों में लगातार धमकी भरे ईमेल और तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से भारत में इमरजेंसी लैंडिंग के मामले बढ़ रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
US Iran Peace Talks : वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट
Civil Services Day: PM मोदी ने सिविल सेवकों को दी बधाई, बोले- देश की प्रगति में दे रहे अहम योगदान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जर्मनी दौरा आज से, एआई-ड्रोन तकनीक समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा
Manipur Earthquake: भूकंप से हिली मणिपुर की धरती, दहशत में घरों से भागे लोग
LPG सिलेंडर की बुकिंग 99 प्रतिशत तक पहुंची, PNG की भी बढ़ी डिमांड
ओसीआई समेत कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति, श्रीलंका दौरे से लौटे उपराष्ट्रपति
Weather Today: गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें राज्यों का हाल
इंफाल में विरोध रैली के दौरान हिंसा, 21 गिरफ्तार, CRPF जवान घायल
Delhi Crime News: गांजा सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, पार्किंग विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या