नई दिल्लीः उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से भारी मूसलाधार बारिश ने दिल्ली, पंजाब और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में तबाही मचाई है। नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। सबसे गंभीर स्थिति दिल्ली की है, जहां यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर गई है और इसके जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है।
यमुना नदी का जलस्तर आज 206.36 मीटर तक पहुंच गया है, जो इसके अब तक के सबसे उच्चतम स्तर 208.66 मीटर से कुछ ही कम है। अधिकारियों ने की माने तो यह वृद्धि ऊपरी बैराजों से पानी छोड़ने के कारण हुई है। अकेले हथिनीकुंड बैराज से 1.76 लाख क्यूसेक पानी को छोड़ा गया, जिसने दिल्ली में स्थिति को बद से बदतर कर दिया। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुराने रेलवे पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कवायद जारी है। अधिकारियों ने मूर्ति विसर्जन सहित सभी सार्वजनिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है।
पंजाब में भी बाढ़ की स्थिति बिगड़ती जा रही है। राज्य सरकार के अनुसार, पंजाब 1988 के बाद अपने सबसे बड़े बाढ़ संकट का सामना कर रहा है। सतलुज, व्यास और रावी जैसी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे 1400 से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं। जालंधर और कपूरथला जैसे जिलों में रिहायशी और व्यावसायिक इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी हालात चिंताजनक हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे सड़कें बंद हो गई हैं और यातायात बाधित हुआ है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जैसे जिलों में अत्यधिक बारिश की आशंका है।
भारी बारिश और बाढ़ के कारण पूरे उत्तर भारत में रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है या उनके रूट बदल दिए गए हैं। हिमाचल में कई तीर्थयात्राओं को भी स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल, सभी राज्यों में आपातकालीन और बचाव दल सक्रिय हैं, जो प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचा रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे स्थिति के और बिगड़ने की आशंका है।
अन्य प्रमुख खबरें
Chardham Yatra 2026: बदरी-केदार में विशेष पूजा होगी महंगी? BKTC जल्द ला सकता है नया रेट चार्ट
भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह सील, आवाजाही पर रोक, बाजारों पर बुरा असर
‘फांसी घर’ विवादः स्पष्टीकरण देंगे अरविंद केजरीवाल, समिति के सामने रखी ये मांग
Israel-Iran War: दुबई से भारत पहुंची एयर इंडिया की पहली फ्लाइट, उड़ानें फिर से बहाल
ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या पर सरकार की चुप्पी कायरता या कूटनीति? सोनिया का सरकार पर हमला
Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत भी हुआ एक्टिव, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात
Israel-Iran War: इंडिगो, एयर इंडिया सहित कई एयरलाइनों ने रद्द की फ्लाइट्स, जारी की ये गाइडलाइन
रानी लक्ष्मीबाई कृषि विवि दीक्षांत समारोह: युवाओं से देश के लिए बड़ा लक्ष्य तय करने का आह्वान