Amritsar Saharsa Garib Rath Express Fire: पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया गया। यहां शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सरहिंद जंक्शन (SIR) पर ट्रेन संख्या 12204 (अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस ) के एक डिब्बे में भीषण आग लग गई। यह ट्रेन लुधियाना से दिल्ली जा रही थी। हालांकि राहत की बात ये रही कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार, गरीब रथ एक्सप्रेस की 19 नंबर बोगी में यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग की लपटें देखकर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। बोगी में सवार यात्री तुरंत अपना सामान लेकर नीचे उतर गए। वहीं इस अफरा-तफरी में ट्रेन से उतरते समय कई यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर रेलवे और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एक महिला के झुलसने की खबर है।
अंबाला डीआरएम के अनुसार, आग बुझने के तुरंत बाद ट्रेन अपने गंतव्य सहरसा के लिए रवाना हो गई। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए। मरम्मत और सुरक्षा जांच के बाद, ट्रेन आगे की यात्रा के लिए तैयार हो गई। रेलवे ने यात्रियों से धैर्य रखने की अपील की है और किसी भी असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। इस घटना के बाद, सरहिंद स्टेशन पर सामान्य स्थिति बहाल हो गई है और ट्रेन संचालन सुचारू रूप से चल रहा है। यात्रियों ने रेलवे की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
अन्य प्रमुख खबरें
US Iran Peace Talks : वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट
Civil Services Day: PM मोदी ने सिविल सेवकों को दी बधाई, बोले- देश की प्रगति में दे रहे अहम योगदान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जर्मनी दौरा आज से, एआई-ड्रोन तकनीक समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा
Manipur Earthquake: भूकंप से हिली मणिपुर की धरती, दहशत में घरों से भागे लोग
LPG सिलेंडर की बुकिंग 99 प्रतिशत तक पहुंची, PNG की भी बढ़ी डिमांड
ओसीआई समेत कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति, श्रीलंका दौरे से लौटे उपराष्ट्रपति
Weather Today: गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें राज्यों का हाल
इंफाल में विरोध रैली के दौरान हिंसा, 21 गिरफ्तार, CRPF जवान घायल
Delhi Crime News: गांजा सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, पार्किंग विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या