Gambhira Bridge Collapse: गुजरात के बडोदरा में एक बड़ा और दुखद हादसा सामने आया है। यहां महिसागर नदी पर बना 43 साल पुराना पुल अचानक भरभराकर ढह गया, जिससे उस पर से गुज़र रहे कई वाहन नदी में गिर गए। बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई कई लोगों को बचा लिया गया है। फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, महिसागर नदी में बना वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाले पुल का एक हिस्सा बुधवार सुबह गिर गया। हादसे के वक्त पुल पर कई वाहन मौजूद थे। बताया जा रहा है कि एक बोलेरो एसयूवी, एक पिकअप वैन और दो ट्रक सहित चार वाहन पुल पार कर रहे थे, इस दौरान अचानक पुल भरभराकर ढह गया और कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए। इस हादसे में 9 लोगों की जान चली है। हालांकि अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
हादसे के वक्त मौके मौजूद ने बताया कि नदी में वाहनों के गिरने से पहले एक तेज़ आवाज़ सुनाई पड़ी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ दमकल विभाग और वडोदरा ज़िला प्रशासन मौके पर पहुंच गए। हादसे के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी मलबे से घायलों को निकालने में मदद की। अब तक चार लोगों को बचाकर पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
एक स्थानीय निवासी ने कहा, "यह पुल न केवल यातायात दुर्घटनाओं के लिहाज से खतरनाक है, बल्कि यहाँ आत्महत्या की कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसकी स्थिति के बारे में बार-बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया।" उधर पुल गिरने की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। फिलहाल यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ दिया गया।
बता दें कि यह पुल (Gambhira Bridge Collapse) 1985 में बना था। गुजरात सरकार ने हाल ही में 212 करोड़ रुपये की लागत से एक नए पुल के निर्माण को मंज़ूरी दी थी। फ़िलहाल, मुख्यमंत्री ने तकनीकी विशेषज्ञों को मौके पर भेजकर जाँच के आदेश दिए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Chardham Yatra 2026: बदरी-केदार में विशेष पूजा होगी महंगी? BKTC जल्द ला सकता है नया रेट चार्ट
भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह सील, आवाजाही पर रोक, बाजारों पर बुरा असर
‘फांसी घर’ विवादः स्पष्टीकरण देंगे अरविंद केजरीवाल, समिति के सामने रखी ये मांग
Israel-Iran War: दुबई से भारत पहुंची एयर इंडिया की पहली फ्लाइट, उड़ानें फिर से बहाल
ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या पर सरकार की चुप्पी कायरता या कूटनीति? सोनिया का सरकार पर हमला
Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत भी हुआ एक्टिव, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात
Israel-Iran War: इंडिगो, एयर इंडिया सहित कई एयरलाइनों ने रद्द की फ्लाइट्स, जारी की ये गाइडलाइन
रानी लक्ष्मीबाई कृषि विवि दीक्षांत समारोह: युवाओं से देश के लिए बड़ा लक्ष्य तय करने का आह्वान