UP LT Grade Teacher Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी यूपीपीएससी (UPPCS) ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती टीजीटी (TGT) श्रेणी के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षकों के कुल 7666 पदों पर भर्ती का बड़ा ऐलान किया है। आयोग द्वारा जारी संक्षिप्त अधिसूचना के अनुसार, सरकारी विद्यालयों के अंतर्गत 4860 पुरुषों और 2525 रिक्तियां महिला टीचरों के लिए हैं। जबकि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अंतर्गत कुल 81 रिक्तियां हैं।
रिक्तियों की संख्या घट या बढ़ सकती है। इच्छूक उम्मीदवार यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 के लिए 28 जुलाई 2025 से आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने और शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2025 है। जबकि आवेदन में सुधार और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 04 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।
उत्तर प्रदेश की इस भर्ती के लिए पात्रता की जानकारी अभी संक्षिप्त अधिसूचना में नहीं दी गई है। इस भर्ती की विस्तृत अधिसूचना में इसके बारे में विस्तार से बताया जाएगा। सामान्यतः इस भर्ती के लिए बी.एड डिग्रीधारी ही आवेदन कर सकते हैं। इस बार कुछ विषयों में बी.एड से छूट दी गई है।
21 वर्ष से 40 वर्ष। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से की जाएगी। अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1985 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद नहीं होना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार, अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जा सकती है। साथ ही दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर विषय की एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) भर्ती में बीएड की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। 28 मार्च को जारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) सेवा (छठा संशोधन) नियमावली 2024 में इस महत्वपूर्ण बदलाव को मंजूरी दी गई है। सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर विषय को पहली बार 2018 की एलटी ग्रेड भर्ती में शामिल किया गया था। उस समय कंप्यूटर विषय के लिए बी.एड योग्यता अनिवार्य थी। चूंकि कंप्यूटर विषय तकनीकी है, इसलिए अधिकांश आवेदकों के पास बी.एड की डिग्री नहीं थी। अब कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती में बी.एड को अधिमान्य योग्यता के रूप में शामिल कर लिया गया है। यानी जिन लोगों ने बीएड किया है उन्हें चयन में वरीयता मिलेगी, लेकिन जिन अभ्यर्थियों ने बीएड नहीं किया है वे भी सहायक अध्यापक बन सकेंगे।
नोटिस में बताया गया है कि इस भर्ती के लिए आवेदन ओटीआर के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में आप फॉर्म शुरू होने से पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यूपी की इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया, शुल्क जमा करने की प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम, जाति प्रमाण पत्र, आरक्षण और आयु सीमा में छूट के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाएंगे। विस्तृत अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां जानकारी मिल जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
यहां निकली हैं अप्रेंटिस के 32 पदों पर वैकेंसी, इस दिन तक मिलेगा फॉर्म भरने का मौका
SIDBI Recruitment 2026: एसोसिएट मैनेजर सहित 8 पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन
यहां निकली हैं रिसर्च असिस्टेंट समेत कई पदों पर वैकेंसी, ये है आखिरी मौका
SECL में बंपर भर्ती: 1055 पदों पर सुनहरा मौका, 15 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: सी-डॉट में साइंटिस्ट समेत 16 पदों पर भर्ती, 3 मई तक करें आवेदन
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की TBRL में 14 पदों पर भर्ती, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू
यहां निकली हैं बंपर भर्तियां, क्लर्क समेत इन पदों पर 6 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: NITCON में जूनियर इंजीनियर के 100 पदों पर निकली भर्ती
CBSE Class 10th Result: खत्म हुआ इंतजार ! जानें कब जारी होंगे सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे
बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का बेहतरीन मौका, इन पर पदों पर निकली बंपर वैकेंसी