SSC CGL Notification 2026: सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती की जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी इस भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। दरअसल SSC CGL परीक्षा को केंद्र सरकार द्वारा आयोजित सबसे लोकप्रिय भर्ती परीक्षाओं में से एक माना जाता है, क्योंकि यह उम्मीदवारों को अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में नौकरी पाने का मौका देती है।
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस साल कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती परीक्षा के तहत कुल 12,256 पद भरे जाने हैं। जो उम्मीदवार SSC CGL परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे 22 जून, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। SSC CGL परीक्षा अलग-अलग मंत्रालयों, सरकारी विभागों और कार्यालयों में ग्रुप B और ग्रुप C पदों पर भर्ती की सुविधा देती है। ग्रेजुएट उम्मीदवार इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। यानी इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
SSC CGL भर्ती प्रक्रिया के लिए आयु सीमाएं, विशिष्ट पदों के अनुसार निर्धारित की गई हैं। कुछ पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष है, जबकि कई अन्य पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 से 32 वर्ष के बीच तय की गई है। आरक्षित श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवार, सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट के पात्र हैं। ग्रुप बी के लिए 18 से 32 वर्ष तक और ग्रुप सी के लिए 18 से 27 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे।
SSC CGL भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। सबसे पहले, कंप्यूटर-आधारित Tier-I परीक्षा होगी। इसके बाद, सफल उम्मीदवारों को Tier-II परीक्षा में शामिल होना होगा। इसके अलावा कुछ पदों के लिए, शारीरिक परीक्षण और चिकित्सा परीक्षण भी आयोजित किया जा सकता है। अंतिम चयन योग्यता (मेरिट) और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर होगा।
दरअसल इस भर्ती अभियान के ज़रिए, उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के विभिन्न प्रमुख विभागों में रोजगार मिलेगा। इसमें कई अहम विभाग शामिल हैं, जैसे केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI), आयकर विभाग (IT), केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग, प्रवर्तन निदेशालय (ED), लेखा परीक्षा विभाग, नारकोटिक्स विभाग और डाक विभाग। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत, लेखा परीक्षक, सहायक अनुभाग अधिकारी, आयकर निरीक्षक, लेखाकार, कर सहायक और CBI उप-निरीक्षक जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
ये भी पढ़ेंः- BTSC में फूड एनालिस्ट के कई पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
SSC CGL परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से 15 दिन पहले जारी किया जाएगा। आवेदक कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। CGL 2025 के लिए देशभर से 28.15 लाख जबकि 2024 की भर्ती के लिए 36.73 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
अन्य प्रमुख खबरें
BTSC में फूड एनालिस्ट के कई पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
Neet exam paper leak: नीट परीक्षा को लेकर जयपुर में प्रदर्शन, 5 करोड़ मुआवजे की मांग
गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती, जनरल मैनेजर समेत कई पदों पर आवेदन शुरू
लखनऊ में शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन, रेंगकर पहुंचे शिक्षा आवास
SBI में 821 पदों पर बंपर वैकेंसी, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
CBSE 10th result से नाखुश छात्र 15 से 21 मई तक दे सकते हैं सेकेंड एग्जाम
NEET (UG) 2026: नीट री-एग्जाम की तैयारी, चूक को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान
NEET UG 2026 paper leak: नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिलाल परिवार के 5 सदस्य शामिल
इंडियन आर्मी में जेईई छात्रों के लिए मौका, 17 से 18 लाख का पैकेज
भारत बना चिप टैलेंट का नया हब, GCC में रिकॉर्ड भर्ती, 3 महीने में 3,549 ओपन रोल्स
'नीट परीक्षा खत्म होनी चाहिए', सीएम विजय का परीक्षा सिस्टम पर प्रहार