Success story: यह कहानी है कर्नाटक के मंगलुरु जिले के रहने वाले चेतन शेट्टी की है। चेतन पेशे से एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने 8 साल तक कॉर्पोरेट में जॉब किया, लेकिन कुछ समय बाद उनका मन ऊब गया और वो अपनी खुद का कुछ अलग करना चाहते थे। इस सोच के साथ उन्होंने साल 2017 में ''मंजना शेट्टी फैमिली फार्म्स'' की नींव डाली। समय के साथ यह फार्म पारंपरिक खेती को आधुनिक और फायदेमंद बिजनेस में बदलने के साथ एक मिसाल कायम कर लिया। आज चेतन अपने फार्म में तरह-तरह के विदेशी फल और पारंपरिक फसलों के माध्यम से साल का 60 लाख रुपये तक कमा रहे हैं।
चेतन शेट्टी ने अपनी फैमिली फार्म की शुरुआत साल 2014 में एक यूट्यूब चैनल के माध्यम से की थी। उनका पहला निवेश 2500 रुपये से शुरु हुआ था। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरू के एक किराए के मकान में अपने पहले प्रयोग में मशरूम उगाए और इससे मात्र उनकी 40 रुपये की कमाई हुई थी, लेकिन वो खुद पर विश्वास रखकर आगे बढ़ते रहे। इस काम पर पूरी तरह ध्यान देने के लिए उन्होंने 2017 में अपनी सेल्स मैनेजर की नौकरी छोड़ दी। इसके बाद वो बेल्लारी स्थित अपनी 11 एकड़ पुश्तैनी जमीन को फिर से उपजाऊ बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने लगे। चेतन ने बताया कि उनके दादा इस जमीन पर धान उगाया करते थे, लेकिन उनके पिता ने इसे सुपारी और नारियल के बागान में तब्दील कर दिया और आज चेतन ने इसे एक ''एक्सोटिक फ्रूट फार्म'' में बदल दिया है।
अपनी नौकरी की सारी सेविंग को चेतन ने खेत को बनाने में लगा दिया। उन्होंने कम उपजाऊ वाली फसल की जगह ''हाई-डेनसिटी प्लांटिंग'' की तकनीक का उपयोग कर 15 फीट की दूरी पर रामबुतान और मैंगोस्टीन जैसे विदेशी फलों के पेड़ लगाए। दोगुना मुनाफे के लिए चेतन ने पारंपरिक मंडी सिस्टम को छोड़कर ''डायरेक्ट टू कस्टमर'' का मॉडल अपनाया। अपने उत्पाद को सीधे कस्टमर तक पहुंचाते थे। उनके खेत में आज 3000 सुपारी के पेड़, रामबुतान, मैंगोस्टीन, काली मिर्च और हल्दी जैसी किचन उपयोगी फसल उगाई। रामबुतान आज मार्केट में 400 रुपये किलो और सुपारी से उन्हें साल के 12 लाख रुपये तक की कमाई करती है।
चेतन शेट्टी ने अपने बिजनेस को एक ''कम्युनुटी एग्रीगेटर'' के तौर पर लाने की सोच रहे हैं, जिसमें वो अपने आसपास के छोटे किसानों के उत्पाद को अपने नेटवर्क के माध्यम से उचित दाम पर बेचने में मदद करेंगें। उनका मकसद विदेशी फसलों को बड़े स्तर पर ले जाना है।
अन्य प्रमुख खबरें
NEET UG 2026 Exam: देशभर के 551 शहरों में आज 22.79 लाख परीक्षार्थी देगें नीट यूजी की परीक्षा
ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ा मौका: RBI में ऑफिसर भर्ती, 20 मई तक करें आवेदन
NIELIT पटना में संविदा आधार पर 5 पदों पर भर्ती, 20 मई को वॉक-इन इंटरव्यू
सीबीएसई रिजल्ट को लेकर अफवाह, बोर्ड ने सिरे से नकारा
CGBSE Result 2026 Topper List: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट
JNSVT 9th Result 2026 Out: नवोदय विद्यालय कक्षा 9 रिजल्ट घोषित, छात्रों का इंतजार खत्म
DGPM में 172 पदों पर भर्ती का मौका, 12 मई तक करें आवेदन
UPSSSC ने विधान भवन रक्षक व अग्निरक्षक के 170 पदों पर निकाली भर्ती, 9 जून से शुरू होंगे आवेदन
CUET PG Result 2026: सीयूईटी पीजी रिजल्ट....ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड, कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट
IRCON में फाइनेंस असिस्टेंट के कई पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता