SBI PO Vacancy 2026: बैंक में जॉब करने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए एसबीआई ने बड़ी राहत की खबर दी है। हाल ही में आई जानकारी के मुताबिक एसबीआई ने पीओ के पद के लिए 1500 पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। इसका आवेदन जून में शुरु हो गया है, जो जुलाई तक चलेगा। चलिए जानते हैं कि इसकी फार्म भरने की तिथि क्या है?
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने पीओ (प्रोबेशनरी ऑफिसर) के पद पर बंपर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें कुल 1500 पदों के लिए आवेदन मांगें गए हैं। इसमें आवेदन करने के लिए 18 जून से प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 है। इसमें अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों के माध्यम से किया जाएगा। नोटिफिकेशन के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा-1 अगस्त 2026 में कराई जाएगी, दूसरे चरण की परीक्षा सितंबर 2026 में होगी। इन दोनों चरणों को पूरा करने के बाद अंतिम और तीसरे चरण की परीक्षा साइकोमेट्रिक टेस्ट, इंटरव्यू और ग्रुप एक्सरसाइज अक्टूबर और नवंबर में कराई जाएगी। इसमें वेतनमान की बात करें तो शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग 80,000 से 85,000 प्रति माह है। एचआरए, समेत कई भत्ते भी दिए जाएंगें।
इसमें आवेदन करने के इच्छुक छात्र https://sbi.bank.in. पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि इसमें किस वर्ग के लिए कितने पद दिए गए हैं। बात करें ओबीसी वर्ग की तो इसमे कुल 390 पद है, एससी में 234, एसटी में 144 और ईडब्ल्यूएस के लिए भी 144 पद शामिल हैं। अगर इसमें क्वालिफिकेशन की बात करें तो, इसमें अप्पलाई करने के लिए आप किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से ग्रेजुएशन पास होने चाहिए, अगर आप अंतिम सेमेस्टर में हैं, तब भी आप प्रोविजनल रुप से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इंटरव्यू के समय फाइनल सेमेस्टर के उतीर्ण होने का प्रमाण देना होगा। आपका शैक्षिक योग्यता 30 सितंबर 2026 तक पूरी हो जानी चाहिए।
इसमें आयु सीमा की बात करें तो, एसबीआई में पीओ का फार्म भरने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आपका जन्म 02-04-1996 से पहले और 01-04-2005 के बाद नहीं होना चाहिए। हालांकि इसमें आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में छुट दी गई है। इसमें एससी, एसटी के लिए 5 वर्ष, ओबीसी के लिए 3 वर्ष की छुट है। आयु की गणना 01-04-2026 से की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-18
NHM Recruitment 2026: डेंटल सर्जन सहित 140 पदों पर निकली भर्ती, 3 जुलाई तक करें आवेदन
2026-06-15
NEET Admit Card 2026 डाउनलोड और फीस रिफंड को लेकर बड़ा अपडेट, जानें पूरी जानकारी
2026-06-15
2026-06-15
NEET-UG 2026 Re-Exam: नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
2026-06-15
ECIL Recruitment 2026: एम्स बिलासपुर में 33 पदों पर निकली भर्ती, 24 जून तक ऑफलाइन आवेदन का मौका
2026-06-11
NALCO Recruitment 2026: 268 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर
2026-06-09
SECL Recruitment 2026: टेलीकॉम/रेडियो मैकेनिक के 65 पदों पर भर्ती, 11 जून से आवेदन शुरू
2026-06-08
2026-06-08
2026-06-07
CBSE Second Exam results 2026: छात्रों का इंतजार खत्म, जून के मध्य में रिजल्ट आने की उम्मीद
2026-06-06
2026-06-06
Neet paper leak: नीट पेपर लीक आरोपी मनीषा इस गंभीर बीमारी जूझ रही, कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार
2026-06-06
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां निकली हैं भर्तियां, देखें पूरी प्रक्रिया
2026-06-03
JEE Advanced 2026 Result: जेईई रिजल्ट में IIT दिल्ली जोन का रहा दबदबा, शुभम कुमार ने किया टॉप
2026-06-01