Rajasthan Police Constable Admit Card 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। विभाग जल्द ही कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेगा। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए 13 और 14 सितंबर परीक्षा आयोजित होने वाली है, जिसके माध्यम से कुल 10,000 पदों पर भर्ती की जाएगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
इससे पहले पुलिस विभाग ने परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के तहत पंजीकरण कराया था, वे आधिकारिक वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप देखकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद बाद अब उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार रहेगा। यह इंतजार भी 11 सितंबर को खत्म हो जाएगा। विभाग द्वारा लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 सितंबर (गुरुवार) को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड भी ऊपर दी गई वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
बता दें कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में 150 अंकों की होगी और 150 प्रश्न होंगे जिसके लिए 2 घंटे का टाइम मिलेगा। पेपर में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तरों के लिए अंक काट लिए जाएंगे। लिखित परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13 और 14 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों को कुछ दिशा-निर्देशों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
- अभ्यार्थियों को परीक्षा से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा है। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। इस टाइम का विशेष ध्यान दें।
- एडमिट कार्ड के साथ अपनी हाल ही की रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) लाना जरूरी है।
- एडमिट कार्ड पर दिए गए ड्रेस कोड का पालन करना होगा। नीली या काली स्याही वाला पारदर्शी बॉल पेन साथ लाएं।
- परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, घड़ी, कैलकुलेटर, पर्स, बैग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लाना सख्त मना है।
अन्य प्रमुख खबरें
NEET (UG) 2026: नीट री-एग्जाम की तैयारी, चूक को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान
NEET UG 2026 paper leak: नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिलाल परिवार के 5 सदस्य शामिल
इंडियन आर्मी में जेईई छात्रों के लिए मौका, 17 से 18 लाख का पैकेज
भारत बना चिप टैलेंट का नया हब, GCC में रिकॉर्ड भर्ती, 3 महीने में 3,549 ओपन रोल्स
'नीट परीक्षा खत्म होनी चाहिए', सीएम विजय का परीक्षा सिस्टम पर प्रहार
NEET Exam Cancelled 2026: पेपर लीक के चलते नीट यूजी परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच
CBSE 12th Result 2026: इंतजार खत्म आज जारी होगा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट ! ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
उत्तर प्रदेश में हवलदार पद पर निकली 209 बंपर वैकेंसी, 18 साल वाले भी कर सकते हैं अप्लाई
Neet ug exam paper leak: नीट पेपर लीक! 300 में से 140 प्रश्न ज्यों का त्यों
PSEB 10th result 2026 out: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
नवोदय विद्यालय में लाइब्रेरियन समेत 217 पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन 10 मई से शुरू, जल्द करें अप्लाई
इस मिस्टेक से रिजेक्ट होता है सरकारी नौकरी का फार्म, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती