इंडियन आर्मी में जेईई छात्रों के लिए मौका, 17 से 18 लाख का पैकेज
खबर सार :-
Indian army vacancy 2026: जेईई मेन छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय सेना में टेक्निक्ल एंट्री स्कीम कोर्स के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरु हो गई है। इसमें लेफ्टिनेंट के लिए 90 पदों पर आवेदन मांगा गया है।
खबर विस्तार : -
Indian army vacancy 2026: जेईई मेन छात्रों के लिए इंडियन आर्मी की तरफ से काफी शानदार मौका मिला है। अगर आप सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह एक गोल्डेन मौका है। भारतीय सेना ने हाल ही में टेक्निकल एंट्री स्कीम (TET-56) कोर्स में इच्छुक छात्रों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरु कर दी गई है, जिसके माध्यम से लेफ्टिनेंट के कुल 90 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसमें अधिकारियों को पे-मैट्रिक्स के लेवल 10 के आधार पर वेतन मिलता है।
जेईई मेन युवाओं के लिए बेहतरीन करियर विकल्प
भारतीय सेना की तरफ से जेईई मेन युवाओं के लिए काफी बेहतरीन करियर विकल्प का मौका है। इसमें खासकर उन अविवाहित पुरुषों का चयन किया जाएगा, जिन्होंने 12वीं में साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई की है और जिनके पास जेईई मेन 2026 का स्कोर है, उन्हें ही इसमें मौका मिलेगा। इसमे इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक छात्र इसका आवेदन 13 मई 2026 से 12 जून 2026 तक कर सकते हैं। इसके साथ ही कोर्स शुरू होने की संभावना 2027 में की जा रही है।
शैक्षिक योग्यता
इसमें आवेदन करने के लिए छात्रों की शैक्षिक योग्यता इस प्रकार मांगी गई है। इसमें इच्छुक उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ विषय में 12वीं में उत्तीर्ण होने चाहिए और इसके साथ ही कुल स्कोर मिनिमम 60 प्रतिशत होना चाहिए। इसमें जेईई मेन 2026 की परीक्षा में शामिल को अनिवार्य माना गया है। इसका सेलेक्शन जेईई मेन की रैंक के आधार पर छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसमें आयु सीमा 16.5 से 19.5 वर्ष मांगी गई है। यह वैकेंसी सिर्फ अविवाहित पुरुषों के लिए है।
सेलेक्शन प्रोसेस
इसकी चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों का सेलेक्शन जेईई मेन के स्कोर के आधार पर होगा। इसमें सेलेक्टेड कैंडिडेट को सेना के सेलेक्शन सेंटर पर 5 दिनों के एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। जो छात्र इस चरण में पास हो जाएंगें,उन्हें आगे के लिए एक साल की बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग और 4 साल की टेक्निकल ट्रेनिंग पूरी करनी होगी। इसके बाद आपको भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट की रैंक के साथ-साथ कमीशन और इंजीनियरिंग की डिग्री भी दी जाएगी। इसमें स्टाइपेंड की बात करें तो पे-मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत 56100 रूपये मिलता है और सीटीसी 17 से 18 लाख तक मिलता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02