NEET (UG) 2026: नीट री-एग्जाम की तैयारी, चूक को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान
खबर सार :-
NEET UG 2026 paper reexam: नीट परीक्षा 2026 रद्द होने के बाद आयोग एक बार फिर से री-एग्जाम की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। इस बार एनटीए ने साफ हिदायत दी है कि नीट परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाह फैल सकती है।
खबर विस्तार : -
NEET UG 2026 paper reexam: नीट परीक्षा 2026 रद्द होने के बाद से छात्रों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। छात्रों की सालों की मेहनत बर्बाद हो गयी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए परीक्षा आयोग ने छात्रों के लिए राहत की बात सुनाई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट 2026 परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। भारत सरकार द्वारा मंजूरी मिलने के बाद फैसला किया गया है कि नीट 2026 का री-एग्जाम 21 जून को कराया जाएगा।
भारत सरकार का बड़ा फैसला
नीट पेपर लीक होने के बाद छात्रों के भविष्य को मद्देनजर रखते हुए भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। एनटीए के द्वारा जारी ऑफिशियल जानकारी के अनुसार देशभर में इस परीक्षा का आयोजन एक साथ होगा। छात्रों को सुझाव दिया गया है कि वो अपनी तैयारी पर ध्यान दें और साथ ही यह भी कहा गया है कि सोशस मीडिया पर फैल रहे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। अगर किसी चीज के बारे में जानकारी चाहिए तो एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। यह परीक्षा 21 जून रविवार के दिन कराई जाएगी। इस बार एनटीए ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान प्रेस कॉन्फ्रेंस
नीट पेपर लीक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, दोषियों को पाताल से ढूंढ निकालेंगें। उन्होंने आगे कहा, ''गेस पेपर लीक ने 3 से 4 दिन का समय लिया, जिसके बाद परीक्षा रद्द की गई, ताकि छात्रों को परेशानी का सामना न करना पड़े। आज नई तारीख के साथ आए हैं। आज से एक महीने के बाद नई परीक्षा होगी। हमारी अप्रोच वही रहेगी। परीक्षा माफियाओं के साथ हमारी लड़ाई है। इस बार सीबीआई मामले की तह तक जाएगी और गड़बड़ी का पता लगाएगी।''
एडमिट कार्ड 14 जून तक
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने नीट पेपर की नई तारीख के ऐलान के साथ एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख भी बताई है। री-एग्जाम का एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही छात्रों को परीक्षा के समय 15 मिनट का एक्सट्रा समय दिया जाएगा। उनका आगे मानना है कि नीट यूजी परीक्षा में हुई चूक के लिए एनटीए को सुधार की जरुरत है और सरकार इस गलती को स्वीकारती है, साथ ही इसे सुधारने की जिम्मेदारी भी लेती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01