नवोदय विद्यालय में लाइब्रेरियन समेत 217 पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन 10 मई से शुरू, जल्द करें अप्लाई
खबर सार :-
NVS Lucknow Region Recruitment 2026: के तहत TGT, PGT लाइब्रेरियन और स्टाफ़ नर्स 217 संविदा के पदों पर भर्ती निकली है. आवेदन प्रक्रिया 10 मई से 18 मई 2026 तक चलेगी.
खबर विस्तार : -
NVS Lucknow Region Recruitment 2026: अगर आप टीचर बनने का सपना देख रहे हैं तो जल्द ही यह सपना पूरा होने वाला है। नवोदय विद्यालय समिति के लखनऊ रीजन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संविदा शिक्षकों और स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह भर्ती उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के जवाहर नवोदय विद्यालय में TGT PGT लाइब्रेरियन और स्टाफ़ नर्स के लिए बंपर वैकेंसी है। यह भर्ती रेजिडेंशियल स्कूलों के लिए हो रही है। इसमें चयन होने पर उम्मीदवार को कैंपस में रहकर काम करने का मौका मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया 10 मई से 18 मई तक चलेगी।
217 अस्थायी पद
इस भर्ती में कुल 217 अस्थायी पदों के लिए वैकेंसी है। इनमें से सबसे ज्यादा पद TGT शिक्षक के लिए अलग- अलग भाषाओं और विषय शामिल है। इसके साथ ही PGT पदों के लिए फिजिक्स, केमेस्ट्री, इंग्लिश और कम्प्यूटर साइंस जैसे विषय शामिल हैं। PGT कम्प्यूटर साइंस के लिए 12 पद PGT इंग्लिश के लिए 12 पद और PGT इंग्लिश के लिए 11 पद रखे गए हैं। साथ ही TGT इंग्लिश के लिए 18 पद और TGT असमिया के लिए 19 पद है. इसके अलावा स्टाफ पद के लिए 14 वैकेंसी है। भर्ती बोर्ड की तरफ से ये स्पष्ट किया गया है कि ये वैकेंसी अस्थायी है और जरूरत पड़ने पर इनमें बदलाव भी किया जा सकता है।
एलिजिबिलिटी
TGT पदों के लिए अपने विषय में ग्रेजुएशन,B.Ed और CTET Paper-2 पास होना अनिवार्य है। बात करें PGT की तो इसमें कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री और B.Ed जरूरी है। कुछ इंटीग्रेटेड कोर्स वाले छात्र भी इसके लिए एलिजिबल हैं। उम्मीदवार को हिन्दी और इंग्लिश दोनों भाषा का ज्ञान होना चाहिए। स्टाफ नर्स पद के लिए B.Sc नर्सिंग की डिग्री, स्टेट नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन और कम से कम ढाई साल का अनुभव मांगा गया है।
वेतनमान
NVS के PGT शिक्षकों को हर महीने 35,750 रुपये का वेतन मिलेगा, आगे चलकर यह 42,250 रुपये भी हो सकता है। TGT लाइब्रेरियन और स्टाफ नर्स पदों के लिए शुरूआत में 34,125 रहेगा, जो आगे चलकर 40,625 तक हो सकता है।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
इसका चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से नहीं होगा, बल्कि आनलाइन आवेदन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेरिट लिस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। मेरिट तैयार करते समय शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और उपलब्धियों को ज्यादा मान्यता दिया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवार को फाइनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01