CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, तैयार रखें रोल नंबर, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
खबर सार :-
Class 12 CBSE Result 2026: छात्र लगातार यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज 11 मई, 2026 को कक्षा 12 के नतीजे जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। लेकिन सूत्रों की माने तो जल्द नतीजे जारी हो सकते है।
खबर विस्तार : -
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE updates : सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों की लिए अच्छी खबर सामने आई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) किसी भी वक्त 12वीं (Class 12) के नतीजे जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन सीबीएसई की तैयारियों की मौजूदा रफ़्तार को देखते हुए लगता है कि नतीजे किसी भी समय प्रकाशित किए जा सकते हैं। वहीं DigiLocker पोर्टल पर ‘Coming Soon’(जल्द आ रहा है) का मैसेज दिखाई दे रहा है। जिससे छात्रों और अभिभावकों की उत्सुकता को और बढ़ गई है। इस साल 18 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा दी थी।
CBSE Class 12th Result 2026 LIVE: इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
सूत्रों के अनुसार, बोर्ड की डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट अपलोड करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, और नतीजे किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कुछ दिन पहले कहा था कि CBSE मई 2026 के तीसरे सप्ताह में 12वीं के नतीजे घोषित कर सकता है। नतीजे घोषित होने के बाद, छात्र cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे।
इसके अलावा, छात्र DigiLocker पोर्टल (results.digilocker.gov.in) और UMANG App के ज़रिए भी अपने नतीजे देख सकेंगे और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। फिलहाल छात्र अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID तैयार रखे, जिससे नतीजे आने के बाद तुरंत परिणाम चेक कर सकें। आमतौर पर सीबीएसई सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच नतीजों की घोषणा करता है।
- results.cbse.nic.in
- cbse.gov.in
- cbseresults.nic.in
- digilocker.gov.in
- results.gov.in
CBSE 12th Result 2026: कैसे चेक करें रिजल्ट
- सीबीएसई 12वीं का परिणाम देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर “CBSE Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- यहां अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CBSE Class 12 Results 2026 live: इस साल क्या है नया
इस साल, सीबीएसई बोर्ड ने12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन डिजिटल प्रक्रिया का इस्तेमाल करके किया है। इससे पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के सुव्यवस्थित होने और अंकों के कुल योग में होने वाली गलतियों के खत्म होने की उम्मीद है। 11वीं 12वीं के शिक्षकों को ऑनलाइन मूल्यांकन का काम सौंपा गया था और उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए पहले से ही लॉगिन क्रेडेंशियल दिए गए थे। इससे आंसरशीट की डिजिटल चेकिंग में टोटलिंग में गलतियां नहीं होगी। समय और धन की बचत होगी। ज्यादा से ज्यादा शिक्षक मूल्यांकन कार्य में योगदान दे सकेंगे। इससे रीचेकिंग व री इवेल्यूएशन की प्रक्रिया आसानी से हो जाएगी।
CBSE Class 12 Results 2026 live: पिछले साल कब जारी हुए थे नतीजे
सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पिछले साल 13 मई 2025 को घोषित किया गया था। पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि CBSE कक्षा 12 के परिणाम 12 या 13 मई को जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक किसी विशिष्ट तिथि या समय के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की है। पिछले साल सीबीएसई 12वीं का कुल पास प्रतिशत 88.39 प्रतिशत था, जो 2024 के 87.98 प्रतिशत से अधिक था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01