NEET UG 2026 paper leak: नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिलाल परिवार के 5 सदस्य शामिल
खबर सार :-
NEET 2026 Paper Leak: देशभर में नीट पेपर लीक को लेकर बवाल मचा हुआ है। छात्रों में इसका भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। हाल ही में सीकर से नीट पेपर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
खबर विस्तार : -
NEET 2026 Paper Leak: पूरे देश में नीट पेपर लीक मामले को लेकर आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ऐसे में सीकर से नीट पेपर के मामले को लेकर काफी बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि सीकर में एक परिवार के पांच सदस्य ने 2025 में नीट का पेपर खरीदा था। उस परिवार की तीन बेटियां पलक, सानिया और गुंजन ने इसके आधार पर सफलता हासिल की थी। जिस कोचिंग सेंटर में वो तैयारी कर रहीं थीं, वहां उनके नाम और रैंक के साथ प्रचार भी किया गया था, हालांकि कुछ समय बाद वो कोचिंग संस्थान बंद हो गया था, जिसपर कई लोगों को संदेह भी हुआ।
नीट 2026 के पेपर लीक को लेकर बड़ा खुलासा
नीट 2026 के पेपर लीक के मामले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरूग्राम के रहने वाले यश से नीट का पेपर खरीदने वाले विकास बिवाल और उसके साथ पूरे परिवार को इस मामले में लिप्त पाया गया है। जांच में यह सामने आया है कि बिवाल के परिवार ने नीट 2025 का पेपर खरीदकर परिवार के ही पांच सदस्यों, तीन बेटी और दो बेटों को पेपर दिलाया था और उन्होंने अच्छे रैंक के साथ सफलता भी हासिल की थी और उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन भी मिल चुका है। इसमें बच्चों के नाम और रैंक इस प्रकार हैं- पलक बिवाल 662 रैंक, सानिया बिवाल 5583 रैंक, गुंजन बिवाल 8674 रैंक के साथ सफलता हासिल की थी। इन तीनों का नाम दीप कैरियर इंस्टीट्यूट ने बड़ें बैनर पर तस्वीरों के साथ एड किया था। इसके साथ ही इंस्टीट्यूट द्वारा यह भी कहा जा रहा था कि अगर सेलेक्शन नहीं तो पैसे नहीं, लेकिन कुछ समय बाद ही यह कोचिंग बंद भी हो गया था।
विकास पर पेपर खरीदने का आरोप
इसके साथ ही यह भी खुलासा हुआ है कि पांचों बच्चों का नाम सीकर के चर्चित सीएलसी कोचिंग में टेस्ट सीरीज के लिए रजिस्टर्ड किए गए थे। किसी भी बच्चे मे डेली बेसिस पर क्लास ज्वाइन नहीं किया था। विकास बिलाल के 12वीं में केवल पासिंग मार्क 55 प्रतिशत थे, लेकिन नीट में उसके बेहतर परिणाम के कारण सवाई माधोपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिल गया। अब आरोप यह लगाया जा रहा है कि विकास ने नीट 2026 का पेपर खरीदकर अपने चाचा दिनेश बिवाल के बेटे ऋषि बिवाल को दिया था। विकास बिवाल पर 2025 और 2026 नीट पेपर खरीदने का आरोप है।
सीबीआई की जांच जारी
इस मामले में अब तक सीबीआई द्वारा मांगीलाल और दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों का एक साथ नीट क्लियर होना और सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिले की गारंटी देने वाले कोचिंग का अचानक बंद होना, कई तरह के सवाल पैदा करता है। फिलहाल सीबीआई पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01