NEET Exam Cancelled 2026: पेपर लीक के चलते नीट यूजी परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच
खबर सार :-
NEET Exam Cancelled 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक विवाद के कारण 3 मई, 2026 को आयोजित हुई NEET UG परीक्षा रद्द कर दी है। एजेंसी ने कहा है कि नई परीक्षा तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। अब इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है।
खबर विस्तार : -
NEET Exam Cancelled 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)द्वारा देशभर में आयोजित हुई NEET UG मेडिकल प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी गई है। यह परीक्षा MBBS कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी। लेकिन पेपर लीक होने के कारण विवाद बढ़ गया था। जिसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए, परीक्षा को पूरी तरह से रद्द कर दिया है। एनटीए ने बताया कि जांच CBI को सौंप दी गई है और जल्द ही एक नई तिथि घोषित की जाएगी। अब यह परीक्षा नए सिरे से आयोजित की जाएगी। फिलहाल, परीक्षा के लिए किसी नई तिथि की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।
NEET Exam Cancelled 2026: CBI करेगी पेपर लीक कांड की जांच
बता दें कि ऐसी खबरें सामने आई थीं जिनमें आरोप लगाया गया था कि NEET परीक्षा में पूछे गए कई प्रश्न परीक्षा होने से पहले ही लीक हो गए थे। जिसके बाद एनटीए ने 3 मई, 2026 को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की है और यह भी घोषित किया है कि परीक्षा फिर से आयोजित की जाएगी। एनटीए ने यह फैसला केंद्र सरकार की मंजूरी और केंद्रीय जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर लिया है। अब इस पूरे मामले की जांच CBI करेगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी परीक्षा से संबंधित सभी दस्तावेज और अन्य जानकारी CBI को सौंपेगी।
NEET Exam Cancelled 2026: 3 मई को आयोजित की गई थी परीक्षा
दरअसल यह परीक्षा रविवार, 3 मई को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में लगभग 23 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। एजेंसी ने बताया कि यह फैसला भारत सरकार की मंजूरी के बाद लिया गया। एजेंसी के अनुसार, 8 मई, 2026 को परीक्षा से जुड़े मामलों को स्वतंत्र जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया था। केंद्रीय एजेंसियों ने इस संबंध में जानकारी साझा की थी।
NEET Exam Cancelled 2026: जल्द होगा नई तारीखों का ऐलान
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का कहना है कि दोबारा आयोजित होने वाली NEET परीक्षा की नई तारीखें, साथ ही नए एडमिट कार्ड जारी करने का शेड्यूल, जल्द ही आधिकारिक माध्यमों से घोषित किया जाएगा। भारत सरकार ने इस पूरे मामले की व्यापक जांच के लिए इसे केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का भी निर्णय लिया है। एजेंसी ने कहा कि वह जांच एजेंसी को सभी रिकॉर्ड, दस्तावेज और आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी।
NEET Exam Cancelled 2026: क्या फिर से करना होगा आवेदन ?
हालांकि एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि मई 2026 के चक्र के दौरान छात्रों द्वारा जमा किए गए पंजीकरण, उम्मीदवार के विवरण और चुने गए परीक्षा केंद्र, दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए स्वतः ही मान्य रहेंगे। जिन छात्रों ने पहले NEET परीक्षा के लिए आवेदन किया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। जिन छात्रों ने पहले ही आवेदन कर दिया है या परीक्षा में शामिल हुए हैं, उनसे कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही, पहले जमा किया गया परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
NTA ने उम्मीदवारों से की ये अपील
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अपने स्वयं के आंतरिक संसाधनों का उपयोग करके दोबारा परीक्षा आयोजित करेगी। एजेंसी ने उम्मीदवारों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर चल रही असत्यापित खबरों पर ध्यान न दें। छात्रों की सहायता के लिए, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने समर्पित हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। सहायता के लिए उम्मीदवार 011-40759000 और 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02