उत्तर प्रदेश में हवलदार पद पर निकली 209 बंपर वैकेंसी, 18 साल वाले भी कर सकते हैं अप्लाई
खबर सार :-
Upsssc havaldar bharti 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने हवालदार भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसमें 209 पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है।
खबर विस्तार : -
Upsssc havaldar bharti 2026: उत्तर प्रदेश में गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हाल ही में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने हवालदार भर्ती के लिए 2026 का नोटिफिकेशन अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। इसमें कुल 209 पदों पर चयन होना है। इसमें शैक्षिक योग्यता 12वीं पास मांगी गई है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास PET 2025 का मार्कशीट होना चाहिए। इस भर्ती का चयन उत्तर प्रदेश के मुख्यालय के लिए किया जा रहा है। इसमें कुल 209 पदों के लिए आवेदन किया जाएगा। फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इसके लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट UPSSSC के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
वैकेंसी की नोटिफिकेशन
इस वैकेंसी की नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर 17 अप्रैल को जारी कर दी गई थी। इच्छुक उम्मीदवार 19 जून से 9 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही फार्म जमा करने और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 9 जुलाई तक का समय दिया गया है। राहत की बात यह है कि अगर आपके आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की त्रुटि हो जाती है, तो इसके लिए आप को एक सप्ताह का टाइम दिया जाएगा, यानी आप 16 जुलाई तक सुधार करा सकते हैं। UPSSSC के हवालदार भर्ती में कुल 209 पदों की वैकेंसी है। इसमें जनरल के लिए 88 पद, ओबीसी के 57 पद,एससी के 39 पद ईडब्ल्यूएस के 20 पद और एसटी के लिए कुल 5 पद हैं। इसके अलावा जो महिलाओं, सेवानिवृत्ति सैनिकों, स्वतंत्रता सेनानी परिवार जिन लोगों का संबंध हो और जो लोग खेल जगत से जुड़े हों, उनके लिए अलग से रिजर्वेशन है।
न्यूनतम आयु
इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 18 साल से कम और 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होना चाहिए। हालांकि इसमें आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है। ओबीसी, एससी, एसटी और महिलाओं को इसमें 5 वर्ष की छूट मिली है। इसके साथ ही दिव्यांग और पहले से काम करने होमगार्ड को अलग से छूट दी गई है। इसके आवेदन शुल्क की बात करें तो सभी वर्ग के लिए मात्र 25 रुपये आवेदन फीस देनी होगी। इसमें लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट भी देना होगा। इसमें वेतनमान की बात करें तो सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-3 की सैलरी मिलती है, जिसकी शुरुआती सैलरी 21,700 से 69,100 रुपये तक दी जाएगी।
शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती प्रक्रिया की शैक्षिक योग्यता की बात करें तो इसमें किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं में पास हो। इसके साथ ही आपके पास PET- 2025 का रिजल्ट होना जरूरी है। इसके अलावा जिन उम्मीदवार के पास प्रादेशिक सेना में 2 साल काम किया हो, जिनके पास NCC का B सर्टिफिकेट हो और जो लोग पहले से ही होमगार्ड में 3 साल काम कर चुके हों। ऐसी अतिरिक्त योग्यता रखने वाले उम्मीदवार को भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02