'नीट परीक्षा खत्म होनी चाहिए', सीएम विजय का परीक्षा सिस्टम पर प्रहार
खबर सार :-
CM vijay exam system statement: हाल ही में नीट परीक्षा के रद्द होने की खबर ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति ने नीट परीक्षा को पूरी तरह खत्म करने की मांग की है। उनका कहना है कि परीक्षा के बाद लगातार पेपर लीक की घटना सिस्टम की लापरवाही को उजागर करती है। सीएम का कहना है कि अब मेडिकल कॉलेज में एडमिशन 12वीं के नंबर पर होगा।
खबर विस्तार : -
CM vijay exam system statement: नीट परीक्षा के रद्द होने के बाद से छात्रों में काफी आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही पूरे देश में हर जगह बवाल मचा हुआ है। छात्रों की सालों की मेहनत बर्बाद हो रही है और इससे उनका समय भी नष्ट हो रहा है। इस घटना के बाद सिस्टम पर तीखा प्रहार करते हुए तमिलनाडु के सीएम विजय थलापति ने कहा, मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए नीट परीक्षा बंद होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 12 वीं के नंबरों के आधार पर ही मेडिकल में एडमिशन मिले। इस तरह हर बच्चे को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलेगा।
पेपर लीक पर क्या कहा सीएम विजय ने
नीट परीक्षा के रद्द होने के बाद तमिलनाडु के सीएम विजय थलापति ने छात्रों को बड़ी राहत पहुंचाने वाली बात कही है। उन्होंने लगातार पेपर रद्द होने के बाद परीक्षा सिस्टम पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, पेपर लीक की खबरों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इसके बाद सीएम विजय ने साल 2024 में हुए पेपर लीक की घटना का भी जिक्र किया है, जिसमें पेपर लीक होने के बाद 6 राज्यों में मुकदमा दर्ज हुआ था और इसकी तहकीकात के लिए मामला सीबीआई के हाथों में सौंप दी गई। उनका आगे कहा, इसरो के पूर्व चेयरमैन डॉ.के.राधाकृष्णन की कमेटी ने सुधार के लिए 95 सुझाव भी दिए थे, लेकिन हैरानी की बात है कि महज दो साल के भीतर ही फिर से पेपर लीक हो गया और परीक्षा रद्द करनी पड़ी। विजय का मानना है कि इस तरह की लगातार हो रही पेपर लीक की घटना से बच्चों का आत्मविश्वास टूट जाएगा।
मेरिट के आधार एडमिशन
बता दें कि तमिलनाडु लंबे समय से पेपर लीक के विरोध में है। सीएम विजय ने कहा, जब इतने सुधारों के बाद भी सिस्टम सुरक्षित नहीं हो पा रहा है, तो राज्यों को यह छूट मिलनी चाहिए कि वे 12वीं की मेरिट के आधार पर अपने यहां की सीटें भर सकें। अगर परीक्षा का सिस्टम ही सुरक्षित नहीं होगा तो छात्रों का भविष्य खतरे में बना रहेगा।
लगातार विरोध प्रदर्शन
इस घटना के बाद से पूरे देश में छात्रों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। छात्रों की मांग है कि परीक्षा के सिस्टम में सुधार किया जाए। इस तरह की घटना से छात्रों का करियर बर्बाद हो रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01