JEE Main Result 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के नतीजे आज किसी भी वक्त हो सकते है जारी, ऐसे चेक करें कट-ऑफ

खबर सार :-
JEE Main Result 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2026 आज 20 अप्रैल को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जा रहा है। हालांकि, परिणाम जारी होने का सटीक समय अभी तक तय नहीं हुआ है। पिछले रुझानों के आधार पर, परिणाम आमतौर पर देर शाम या रात के समय घोषित किया जाता है।

JEE Main Result 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के नतीजे आज किसी भी वक्त हो सकते है जारी, ऐसे चेक करें कट-ऑफ
खबर विस्तार : -

JEE Main Result 2026 Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज, 20 अप्रैल 2026 को JEE Main 2026 Session 2 के नतीजे किसी भी वक्त जारी कर सकता है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे नतीजे जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। नतीजे देखने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड की जरुरत होगी।

बता दें कि JEE Main Session 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थी। यह परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कुल 566 केंद्रों पर हुई थी जिसमें भारत के 304 शहर और विदेश के 14 शहर शामिल थे और इसमें लगभग 11.23 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। NTA ने 11 अप्रैल 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी।

JEE Main Result 2026 Session 2: स्कोरकार्ड में क्या-क्या होगा

JEE Main 2026 का रिजल्ट स्कोरकार्ड PDF फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवार का परसेंटाइल स्कोर होगा। स्कोरकार्ड की एक कॉपी उम्मीदवारों और उनके माता-पिता की रजिस्टर्ड ईमेल ID पर भी भेजी जाएगी। JEE Main में टॉप 2.5 लाख रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार JEE Advanced 2026 में बैठने के लिए योग्य होंगे।

JEE Main Result 2026 Session 2: कैसे देखें अपना रिजल्ट

* जिन छात्रों ने जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा में शामिल हुए थे वो सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

* फिर 'JEE Main 2026 Session 2 Result' लिंक पर क्लिक करें।

* अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि डालें।

* नतीजा स्क्रीन पर दिखाई देगा।

* फिर इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

JEE Mains 2026 Result Live: इस बार हाई रहेगा कटऑफ 

JEE Mains Result 2026 : परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की बड़ी संख्या को देखते हुए, इस बार JEE Main का कटऑफ ऊचां रहने की उम्मीद है। विशेषज्ञों के अनुसार, जनरल कैटेगरी के लिए कटऑफ 94 से 95 परसेंटाइल के बीच रहने की उम्मीद है, जो 300 में से लगभग 85–90 अंकों के बराबर है। OBC-NCL और EWS उम्मीदवारों के लिए, कटऑफ थोड़ा कम लगभग 92 से 93 परसेंटाइल रहने की संभावना है, जिसमें स्कोर 80–85 अंकों के आसपास रहेंगे। SC उम्मीदवारों के लिए, कटऑफ परसेंटाइल 83 से 86 के बीच रहने की उम्मीद है, और ST उम्मीदवारों के लिए, लगभग 74 से 80 परसेंटाइल। इसका मतलब है कि इन कैटेगरी के उम्मीदवारों को 50 से 65 अंकों के बीच स्कोर हासिल करने की ज़रूरत होगी।

JEE Mains Result 2026 : कहां कितनी सीटें

  • NIT (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान): 24,525 सीटें
  • IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान): 18,160 सीटें
  • GFTI (सरकारी वित्त पोषित संस्थान): 10,228 सीटें
  • IIIT (भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान): 9,940 सीटें

 

अन्य प्रमुख खबरें