Maharashtra HSC 12th Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने शनिवार 2 मई को HSC (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को सिर्फ MHBSHSE HSC Result 2026 LIVE लिंक पर अपना सीट नंबर (Seat Number) और माता का नाम डालना होगा। आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, छात्र DigiLocker के ज़रिए भी अपने महाराष्ट्र कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।
बता दें कि इस साल 89.79% छात्र पास हुए है। लड़कियों का पास प्रतिशत 93.15% जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86.80% रहा। यानी लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मार ली है। लड़कों के मुकाबले लड़कियों का पास प्रतिशत 6.35% अधिक रहा है। हालांकि परिणाम पिछले साल की तुलना में कम है। पिछले साल, कुल 91.88% छात्र पास हुए थे, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 94.54% और लड़कों का 89.51% रहा था।
बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाएं MSBSHSE द्वारा 10 फरवरी से 11 मार्च के बीच नौ डिवीजनों में आयोजित की गई थीं, जिसमें 15 लाख से ज़्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। इस साल, महाराष्ट्र HSC बोर्ड परीक्षाओं में कोंकण पहले स्थान पर रहा है। जबकि लातूर में सबसे कम पास प्रतिशत दर्ज किया गया। कोंकण क्षेत्र का पास प्रतिशत 94.14% रहा, जबकि लातूर क्षेत्र का पास प्रतिशत 84.14% था। दरअसल महाराष्ट्र बोर्ड अपने छात्रों के लिए टॉपर्स की कोई लिस्ट जारी नहीं करता है।
| क्रम. स. | डिविजन का नाम | पास प्रतिशत |
| 1 | कोंकण | 94.14% (सबसे अधिक) |
| 2 | पुणे | 91.25% |
| 3 | अमरावती | 90.92% |
| 4 | नासिक | 92.25% |
| 5 | मुंबई | 90.08% |
| 6 | कोंल्हापुर | 89.97% |
| 7 | सी. संभाजीनगर | 88.68% |
| 8 | नागपुर | 88.67% |
| 9 | लातूर | 84.14% (सबसे कम) |
महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी (क्लास 12वीं) का रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स पर जा सकते हैं-
अन्य प्रमुख खबरें
NHM Recruitment 2026: डेंटल सर्जन सहित 140 पदों पर निकली भर्ती, 3 जुलाई तक करें आवेदन
2026-06-15
NEET Admit Card 2026 डाउनलोड और फीस रिफंड को लेकर बड़ा अपडेट, जानें पूरी जानकारी
2026-06-15
2026-06-15
NEET-UG 2026 Re-Exam: नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
2026-06-15
ECIL Recruitment 2026: एम्स बिलासपुर में 33 पदों पर निकली भर्ती, 24 जून तक ऑफलाइन आवेदन का मौका
2026-06-11
NALCO Recruitment 2026: 268 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर
2026-06-09
SECL Recruitment 2026: टेलीकॉम/रेडियो मैकेनिक के 65 पदों पर भर्ती, 11 जून से आवेदन शुरू
2026-06-08
2026-06-08
2026-06-07
CBSE Second Exam results 2026: छात्रों का इंतजार खत्म, जून के मध्य में रिजल्ट आने की उम्मीद
2026-06-06
2026-06-06
Neet paper leak: नीट पेपर लीक आरोपी मनीषा इस गंभीर बीमारी जूझ रही, कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार
2026-06-06
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां निकली हैं भर्तियां, देखें पूरी प्रक्रिया
2026-06-03
JEE Advanced 2026 Result: जेईई रिजल्ट में IIT दिल्ली जोन का रहा दबदबा, शुभम कुमार ने किया टॉप
2026-06-01
2026-05-29