MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12वीं के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने बुधवार को सुबह एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं ने नतीजे घोषित कर दिए है। लाखों छात्र बेसब्री से इस दिन का इंतज़ार कर रहे थे। सभी छात्र अब अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की मदद से आधिकारिक वेबसाइटों: mpbse.nic.in या mpbse.mponline.gov.in के ज़रिए अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
बता दें कि एमपी बोर्ड परीक्षा में इस बार कक्षा 12 का पास प्रतिशत 76.1% और कक्षा 10 का पास प्रतिशत 73.42% रहा। एक बार फिर एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों ही नतीजों में छात्राओं ने बाज़ी मारी है। 10वीं 77.52 प्रतिशत छात्राओं ने पास किया है। वहीं 69.31 पर्सेंट छात्रों ने सफलता हासिल की है। इस बार 235 छात्राओं और 143 छात्रों ने जगह बनाई है। कुल मिलाकर 378 स्टूडेंट्स टॉप पर रहे हैं।
इस साल कक्षा 10 की परीक्षाओं में लगभग 9 लाख छात्र शामिल हुए थे, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाओं में लगभग 17 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। कक्षा 10 की परीक्षाएं 11 फरवरी से 6 अप्रैल के बीच आयोजित की गईं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च तक चलीं। इस साल पास होने का प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहा है। CM मोहन यादव ने सीएम आवास से नतीजों की घोषणा करते हुए सभी छात्रों को बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
बता दें कि 10वीं कक्षा में इस बार 73.42 प्रतिशत बच्चे पास हुए। जबकि मेरिट लिस्ट में 378 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई है। इनमें 235 छात्राओं और 143 छात्रों के नाम शामिल हैं। 500 में से 499 अंकों के साथ पन्ना जिले के गुनौर की प्रतिभा सिंह सोलंकी (सरस्वती ज्ञान मंदिर हाईस्कूल) ने पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रतिभा के रिजल्ट की खबर सुनते ही परिवार और मोहल्ले में खुशी का माहौल है। सभी का कहना है कि प्रतिभा ने जिले का नाम रोशन किया है।

12वीं के परीक्षा परिणामों में खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा टॉप किया। दोनों ने 494-494 अंक प्राप्त किए। 7 लाख स्टूडेंट्स के बीच टॉपर बनी हैं। झाबुआ जिले की रहने वाली खुशी के परिवार में जश्न का माहौल है।
आज के डिजिटल ज़माने में, ज़्यादातर छात्र मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए, आप अपने स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करके आसानी से अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा, SMS या DigiLocker के ज़रिए भी नतीजे देखने के विकल्प उपलब्ध हैं, जिससे छात्रों को बिना किसी परेशानी के नतीजे देखने का अनुभव मिलता है।
छात्र का पूरा नाम
पिता और माता का नाम
जन्म तिथि
रोल नंबर और आवेदन नंबर
स्कूल का नाम और कोड
विषयवार अंक (थ्योरी + प्रैक्टिकल/आंतरिक)
कुल प्राप्त अंक
प्रतिशत / CGPA
रिजल्ट स्टेटस (पास / फेल / कंपार्टमेंट)
ग्रेड (MPBSE ग्रेडिंग सिस्टम के अनुसार)
डिवीजन (फर्स्ट / सेकंड / थर्ड)
अन्य प्रमुख खबरें
2026-05-29
DLSA Recruitment Alert: पैरा लीगल वालंटियर के 40 पदों पर भर्ती, 8 जून तक करें आवेदन
2026-05-28
NEET UG 2026: परीक्षा फीस रिफंड की अंतिम डेट बढ़ी, 22 जून तक मौका
2026-05-28
CBSE Paper Checking: पेपर चेकिंग विवाद, धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी के बयान पर दी प्रतिक्रिया
2026-05-28
टाटा मेमोरियल सेंटर में 44 पदों पर भर्ती, मेडिकल ऑफिसर समेत कई पोस्ट के लिए आवेदन शुरू
2026-05-27
2026-05-26
DHSE Kerala Board 12th Result 2026 : केरल प्लस टू (12वीं) का रिजल्ट घोषित, 77.97% छात्र पास
2026-05-26
AKTU Paper Leak: बीटेक कंप्यूटर साइंस की परीक्षा रद्द
2026-05-26
UPSC Prelims 2026 Cut-Off: पिछले साल के मुकाबले इस बार कितना जाएगा कट-ऑफ
2026-05-25
2026-05-25
UPSC Prelims 2026 : देशभर में यूपीएससी एग्जाम शुरु, लखनऊ में 86 केंद्रों पर होगी परीक्षा
2026-05-24
एनडीए से लेकर सीडीएस में सेलेक्शन का ये है प्रोसेस
2026-05-23
2026-05-23
SSC CGL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 12,256 पदों पर होगी भंपर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
2026-05-22
BTSC में फूड एनालिस्ट के कई पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
2026-05-21