JEE Advanced 2026 Result: जेईई रिजल्ट में IIT दिल्ली जोन का रहा दबदबा, शुभम कुमार ने किया टॉप

खबर सार :-
JEE Advanced 2026 Result : देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2026 के रिज़ल्ट जारी कर दिए गए हैं। इस साल, कुल 56,880 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है, जिनमें 10,107 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
JEE Advanced 2026 Result: जेईई रिजल्ट में IIT दिल्ली जोन का रहा दबदबा, शुभम कुमार ने किया टॉप
खबर विस्तार : -

JEE Advanced Toppers List 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों यानी आईआईटी में एडमिशन के लिए आयोजित की गई JEE (Advanced) 2026 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए है। इस साल, 56,880 उम्मीदवार पास हुए, जिसमें 10,107 छात्राएं शामिल हैं। जेईई एडवांस्ड 2026  के नतीजों में IIT Delhi जोन का दबदबा देखने को मिला। IIT Roorkee द्वारा जारी नतीजों के अनुसार, न केवल ऑल इंडिया टॉपर इसी जोन से है, बल्कि छात्राओं की श्रेणी में टॉपर भी IIT Delhi जोन से ही है। इसके अलावा, इस ज़ोन ने टॉप 10 रैंकों में भी अपना दबदबा दिखाया।

JEE Advanced Result में आईआईटी दिल्ली ज़ोन का दबदबा

इस परीक्षा में, IIT Delhi ज़ोन के शुभम कुमार ने 360 में से 330 नंबर पाकरकॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में पहला स्थान हासिल किया। साथ ही कॉमन रैंक लिस्ट के शीर्ष 10 में दिल्ली जोन का दबदबा देखने को मिला। IIT Delhi ज़ोन के शुभम कुमार ने शुभम कुमार ने कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में पहला स्थान हासिल किया, उन्हें 360 में से 330 नंबर मिले। वहीं, कबीर छिल्लर ने 329 नंबरों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि जतिन चाहर 319 नंबरों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। ये तीनों टॉप रैंक वाले उम्मीदवार IIT Delhi ज़ोन से ही हैं। इसके अलावा, आरोही देशपांडे जो दिल्ली ज़ोन से ही हैं देश की टॉप रैंक वाली छात्रा के तौर पर उभरीं, उन्होंने 280 नंबर हासिल किए। उन्हें CRL में 77वीं रैंक मिली। 

JEE Advanced Toppers List 2026: शुभम कुमार ने किया टॉप 

शुभम कुमार ने पहला स्थान हासिल किया, उनके बाद कबीर छिल्लर दूसरे स्थान पर और जतिन चाहर तीसरे स्थान पर रहे। IIT मद्रास ज़ोन के मोहित शेखर शुक्ला चौथे स्थान पर रहे, जबकि कूची संदीप ने पांचवां स्थान हासिल किया। छठा स्थान बी. जयकृष्ण श्रीनिवास ने, सातवां स्थान अर्णव गौतम ने, आठवां स्थान कनिष्क जैन ने, नौवां स्थान मेडिसेट्टी नागा सहर्ष ने और दसवां स्थान दर्श सिक्का ने हासिल किया।

रैंक उम्मीदवार का नाम प्राप्त अंक (360 में से) संबंधित IIT जोन
1 शुभम कुमार 330 अंक आईआईटी दिल्ली
2 कबीर छिल्लर 329 अंक आईआईटी दिल्ली
3 जतिन चाहर 319 अंक आईआईटी दिल्ली
4 मोहित शेखर शुक्ला 319 अंक आईआईटी मद्रास
5 कुची संदीप 318 अंक आईआईटी मद्रास
6 बी. जयकृष्णा श्रीनिवास 314 अंक आईआईटी बॉम्बे
7 अर्नव गौतम 314 अंक आईआईटी दिल्ली
8 कनिष्क जैन 313 अंक आईआईटी बॉम्बे
9 मेडिसेट्टी नागा सहर्षा 312 अंक आईआईटी मद्रास
10 दर्श सिक्का 311 अंक आईआईटी दिल्ली

56,880 उम्मीदवार हुए पास

बता दें कि इस वर्ष परीक्षा के लिए कुल 187,389 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इस आंकड़े में 144,276 पुरुष उम्मीदवार, 43,112 महिला उम्मीदवार और तीसरे लिंग के रूप में पहचान रखने वाला एक उम्मीदवार शामिल था। परीक्षा में कुल 139,131 पुरुष और 40,562 महिला उम्मीदवार शामिल हुए। सफल उम्मीदवारों में 46,773 पुरुष और 10,107 महिलाएं शामिल हैं।

JEE Advanced 2026 Result: कैसे चेक करें रिजल्ट

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर होमपेज पर उपलब्ध "JEE Advanced 2026 Result" लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर/पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर JEE Advanced 2026 Scorecard दिख जाएगा।

JEE 2026 के सफल उम्मीदवार प्रतिष्ठित संस्थानों में मिलेगा प्रवेश 

जिन उम्मीदवारों ने JEE (Advanced) 2026 सफलतापूर्वक पास कर लिया है, वे अब देश के प्रतिष्ठित IITs, साथ ही अन्य प्रमुख तकनीकी संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र हैं। परिणामों की घोषणा के साथ ही, लाखों उम्मीदवारों का लंबा इंतज़ार आखिरकार खत्म हो गया है, और अब उनका ध्यान आगामी काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रियाओं पर केंद्रित है।

ये भी पढ़ेंः- NEET UG 2026: परीक्षा फीस रिफंड की अंतिम डेट बढ़ी, 22 जून तक मौका

अन्य प्रमुख खबरें