Bihar Police Constable Result 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 लिखित परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के खुशखबरी है। केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 लिखित परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए कुल 99,690 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 19,838 पद भरे जाने हैं। उम्मीदवार इसके नतीजे आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर देख सकते हैं।
केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2025 के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर उपलब्ध करा दिए हैं। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब इस वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। CSBC ने पीडीएफ प्रारूप में परिणाम जारी किए हैं, जिसमें बताया गया है कि कुल 99,690 उम्मीदवारों का शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए चयन हुआ है। यह भर्ती प्रक्रिया बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है और सफल उम्मीदवारों को अब अगले चरण की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
-लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद, उम्मीदवारों को अब शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) देनी होगी।
-PST (शारीरिक मानक परीक्षण): इसमें उम्मीदवारों की ऊंचाई, वज़न और छाती का माप लिया जाएगा। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए मानक अलग-अलग हैं।
-PET (शारीरिक दक्षता परीक्षण): इसमें दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। इन परीक्षणों में उम्मीदवार की फिटनेस और शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा।
-PST-PET में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
-अंत में, योग्य उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा, जिसके बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।
लिखित परीक्षा उत्तीर्ण (Bihar Police Constable Result 2025) करने वालों को अब अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पर्याप्त अभ्यास और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखकर ही उम्मीदवार अगले चरण में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हो सकते हैं। आगे की प्रक्रिया में किसी भी कठिनाई से बचने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज़, जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज, पहले से तैयार रखना भी महत्वपूर्ण है।
अन्य प्रमुख खबरें
CBSE 10th result से नाखुश छात्र 15 से 21 मई तक दे सकते हैं सेकेंड एग्जाम
NEET (UG) 2026: नीट री-एग्जाम की तैयारी, चूक को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान
NEET UG 2026 paper leak: नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिलाल परिवार के 5 सदस्य शामिल
इंडियन आर्मी में जेईई छात्रों के लिए मौका, 17 से 18 लाख का पैकेज
भारत बना चिप टैलेंट का नया हब, GCC में रिकॉर्ड भर्ती, 3 महीने में 3,549 ओपन रोल्स
'नीट परीक्षा खत्म होनी चाहिए', सीएम विजय का परीक्षा सिस्टम पर प्रहार
NEET Exam Cancelled 2026: पेपर लीक के चलते नीट यूजी परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच
CBSE 12th Result 2026: इंतजार खत्म आज जारी होगा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट ! ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
उत्तर प्रदेश में हवलदार पद पर निकली 209 बंपर वैकेंसी, 18 साल वाले भी कर सकते हैं अप्लाई
Neet ug exam paper leak: नीट पेपर लीक! 300 में से 140 प्रश्न ज्यों का त्यों
PSEB 10th result 2026 out: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
नवोदय विद्यालय में लाइब्रेरियन समेत 217 पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन 10 मई से शुरू, जल्द करें अप्लाई