JEE Main Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जेईई मेन 2026 आंसर की पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इससे छात्र अपने उत्तरों की जांच कर सकेंगे और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे।
दरअसल सेशन 1 की परीक्षा 21 से 29 जनवरी तक अलग-अलग तारीखों में आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया था। JEE Main 2026 प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो 4 से 6 फरवरी तक एक्टिव रहेगी। अगर किसी उम्मीदवार को आंसर की में कोई गलती मिलती है, तो वे इसे चुनौती दे सकते हैं।
प्रत्येक आपत्ति के लिए 200 प्रति प्रश्न का शुल्क लिया जाएगा, जो नॉन-रिफंडेबल है। इसके बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किए जाएंगे। आपत्तियां केवल ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार की जाएंगी। NTA सभी वैध आपत्तियों की समीक्षा करेगा और आवश्यक बदलाव करने के बाद फाइनल आंसर की तैयार करेगा। जबकि फाइनल रिजल्ट 12 फरवरी, 2026 तक घोषित किए जाएंगे।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से जेईई मेन आंसर की 2026 पीडीएफ डाउनलोड या चेक कर सकते हैं:-
बता दें कि जेईई मेन परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 13 भाषाओं में 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच दो शिफ्ट में आयोजित की थी। जेईई मेन 2026 सेशन-1 का रिजल्ट 12 फरवरी को घोषित किया जाएगा। यह परीक्षा बीटेक, बी-आर्क और बी-प्लानिंग कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की गई थी। जबकि जेईई मेन सेशन 2 अप्रैल में आयोजित किया जाएगा। जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू हुई।
अन्य प्रमुख खबरें
IFFCO Vacancy 2026 इफको में निकली बंपर vacancy, आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई
कितना आसान रहा नीट 2026 का पेपर, आपने किया एनालिसिस
Careers update: आप बेरोजगार नहीं, बेखबर हैं, इन जगहों पर बंपर वैकेंसी 20 लाख तक पैकेज
Cuet ug exam 2026: 15 लाख बच्चे 35 शिफ्ट, एक दिन में 5 विषय पर कितने पेपर
Success story: कॉर्पोरेट की जॉब छोड़ यूट्यूब से मिला हुनर, 60 लाख का टर्नओवर
NEET UG 2026 Exam: देशभर के 551 शहरों में आज 22.79 लाख परीक्षार्थी देगें नीट यूजी की परीक्षा
ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ा मौका: RBI में ऑफिसर भर्ती, 20 मई तक करें आवेदन
NIELIT पटना में संविदा आधार पर 5 पदों पर भर्ती, 20 मई को वॉक-इन इंटरव्यू
सीबीएसई रिजल्ट को लेकर अफवाह, बोर्ड ने सिरे से नकारा
CGBSE Result 2026 Topper List: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट
JNSVT 9th Result 2026 Out: नवोदय विद्यालय कक्षा 9 रिजल्ट घोषित, छात्रों का इंतजार खत्म
DGPM में 172 पदों पर भर्ती का मौका, 12 मई तक करें आवेदन