UPSC Prelims Result 2026 जारी, 13,343 उम्मीदवार पास; मेंस परीक्षा के लिए ऐसे करें तैयारी और रजिस्ट्रेशन
खबर सार :-
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2026 की परीक्षा पास करने वाले 13, 343 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।
खबर विस्तार : -
UPSC Prelims Result 2026 Name Wise List: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 की तैयारी करने वाले लाखों अभ्यर्थीयों के लिए एक जरुरी जानकारी है। संघ लोक सेवा आयोग ने प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की नाम की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर साझा कर दी गई है। यूपीएससी प्रीलिम्स में इस साल 13, 343 कैंडिडेट्स उतीर्ण हुए हैं। ये सभी अभ्यर्थी यूपीएससी मेंस की परीक्षा में शामिल होंगें।
UPSC Prelims Result 2026 Name Wise List: आधिकारिक वेबसाइट पर जरुरी क्रेडेंशियल्स और डिटेल्स अपडेट
संघ लोक सेवा आयोग ने साफ किया है कि यूपीएससी मेंस की परीक्षा देने और ई-एडमिट कार्ड हासिल करने के लिए आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जरुरी क्रेडेंशियल्स और डिटेल्स अपडेट करनी होंगी। इसके लिए विंडो 19 जून से 28 जून तक खुला रहेगा। आपको तय सीमा के अंदर लॉगिन करना होगा वरना आपका फार्म रद्द भी हो सकता है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी उम्मीदवारों का चयन प्रोविजनल है। जब अभ्यर्थी अपनी सभी योग्यताएं और दस्तावेज पूरी कर लेगें तो उनका चयन पूरा माना जाएगा और प्रीलिम्स की नाम वाइज लिस्ट की जांच के बाद उम्मीदवारों को मेंस के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म सावधानी से भरना होगा।
UPSC Prelims Result 2026 Name Wise List:अपने पसंदीदा कैडर प्रिफरेंस भर सकते हैं अभ्यर्थी
यूपीएससी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए अपना पसंदीदा कैडर प्रिफरेंस भरना होगा। इसमें दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवार को स्क्राइब के बारे में जानकारी देनी होगी और बड़े फॉन्ट वाले प्रश्न-पत्र या दूसरे उपकरण से संबंधित विकल्प को अपडेट करना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवार को 200 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि सरकारी नियमों को अंतर्गत महिला, दिव्यांंगजन (PwBD), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
UPSC Prelims Result 2026 Name Wise List: डिटेल्स री-वेरीफाई से वंचित छात्र को मेंस में अयोग्य
आयोग ने चेतावनी दी है कि जिन उम्मीदवारों को अपने फॉर्म में किसी तरह का बदलाव नहीं करना है, उन्हें भी लॉगिन प्रक्रिया पूरी करनी होगी और पुरानी डिटेल्स को री-वेरीफाई करने के बाद फाइनल सबमिशन पूरा करना होगा। जो उम्मीदवार इससे वंचित रह जाएंगें उन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। और उनका एडमिट कार्ड भी जारी नहीं किया जाएगा। यूपीएसी प्रीलिम्स के चयनित उम्मीदवारों के पिछले साल के आंकड़ो पर नजर डालें तो साल 2025 में 1,087 वैकेंसी के लिए कुल 14,161 उम्मीदवारों ने सफलता पाई थी। आयोग की तरफ से कॉल सेंटर नंबर 011-40303444 या 24041001 दिया गया है, जिसमें छात्र फार्म भरते समय किसी तरह की परेशानी होने पर संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : SBI PO Vacancy 2026: बैंक में अफसर बनने का मौका, 1500 पदों पर निकली भर्ती; जानें आवेदन से लेकर सैलरी तक पूरी जानकारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01
-
ITBP में खेल कोटा से 126 पदों पर भर्ती, 3 अक्टूबर से आवेदन
2026-09-29
-
11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ, कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां
2026-09-29
-
bhu के व्यवहारिक कला विभाग के two research papers अंतरराष्ट्रीय मंच पर होंगे प्रस्तुत
2026-09-28
-
केनरा बैंक में निकली बंपर भर्तियां, जानें योग्यता और फीस
2026-09-28
-
शिक्षा के लिए बच्चों का प्रोत्साहन, देवीपाटन मंडल में बांटी एक लाख स्टडी टेबल
2026-09-27
-
SBI Recruitment 2026: 207 पदों पर भर्ती का मौका
2026-09-26
-
150 साल पूरे होने पर एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने गाया वंदेमातरम
2026-09-25
-
MECL Recruitment 2026: कई पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-25
-
BEL Recruitment 2026: इन पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-24