UPSSSC PET Result 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट अब आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स डालकर अपना स्कोरकार्ड आसानी डाउनलोड कर सकते हैं। दरअसल स्कोरकार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, कैटेगरी, टोटल मार्क्स और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जरूरी जानकारी होती है।
ज्ञात हो कि UPSSSC ने इस बार से एक नया नियम लागू किया है जिसके तहत PET एग्जाम का स्कोरकार्ड अब तीन साल के लिए वैलिड होगा। इस स्कोरकार्ड के आधार पर कैंडिडेट राज्य में ग्रुप 'C' के अलग-अलग पदों, जैसे लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, फॉरेस्ट गार्ड, विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर आदि के लिए अप्लाई कर सकेंगे। कैंडिडेट ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
बता दें कि UPSSSC एग्जाम 6 और 7 सितंबर को पूरे राज्य में आयोजित किया गया था, जिसमें कैंडिडेट ने दो अलग-अलग शिफ्ट में हिस्सा लिया था। दरअसल UPSSSC PET 2025 एक ऑब्जेक्टिव-टाइप एग्जाम है जिसमें 100 सवाल होते हैं, हर सही जवाब के लिए 1 नंबर मिलता है। एग्जाम का टाइम 2 घंटे का होता है, और हर गलत जवाब के लिए 0.25 नंबर की नेगेटिव मार्किंग होती है। एग्जाम में आम तौर पर जनरल नॉलेज, मैथ, जनरल साइंस, हिंदी, इंग्लिश और रीजनिंग के सवाल होते हैं। जनरल नॉलेज में भारत और उत्तर प्रदेश का इतिहास, भूगोल, संविधान और करंट इवेंट्स शामिल होते हैं। मैथ में अरिथमेटिक और आसान कैलकुलेशन, साइंस में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी, जबकि लैंग्वेज में ग्रामर, वोकैबुलरी और रीजनिंग शामिल होते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
NABCONS Recruitment 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
CBSE Class 10th Result 2026 OUT : सीबीएसई बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
AIIMS जम्मू में सीनियर रेजिडेंट समेत 78 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक
CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द, जानें कैसे चेक करें अपना रिजल्ट
यहां निकली हैं अप्रेंटिस के 32 पदों पर वैकेंसी, इस दिन तक मिलेगा फॉर्म भरने का मौका
SIDBI Recruitment 2026: एसोसिएट मैनेजर सहित 8 पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन
यहां निकली हैं रिसर्च असिस्टेंट समेत कई पदों पर वैकेंसी, ये है आखिरी मौका
SECL में बंपर भर्ती: 1055 पदों पर सुनहरा मौका, 15 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: सी-डॉट में साइंटिस्ट समेत 16 पदों पर भर्ती, 3 मई तक करें आवेदन
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की TBRL में 14 पदों पर भर्ती, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू