JEE Mains Result 2026 Date: जेईई मेन 2026 सेशन 1 एग्जाम रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार रात को घोषणा की कि JEE Main 2026 सेशन 1 परिणाम अब 16 फरवरी को जारी किया जाएगा। जाएंगे। पहले यह रिजल्ट 12 फरवरी यानी आज जारी होने वाले थे। एनटीए के इस फैसले के बाद कैंडिडेट्स का इंतजार अब और बढ़ गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद, कैंडिडेट्स अपना परिणाम और कट-ऑफ मार्क्स ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं।
बता दें कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 एग्जाम 21, 22, 23, 24, 28, और 29 जनवरी को हुआ था। 21 से 28 जनवरी तक एग्जाम दो शिफ्ट में हुआ था। 29 जनवरी का एग्जाम एक ही शिफ्ट में हुआ था। JEE Main 2026 सेशन 1 के लिए कुल 1,350,969 कैंडिडेट्स ने रजिस्टर किया था। इसमें से रिकॉर्ड 1300368 यानी 96.26% ने परीक्षा दी थी। एक्सपर्ट्स और स्टूडेंट्स के मुताबिक, पेपर थोड़ा मुश्किल था।
जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 4 फरवरी, 2026 को जारी की गई थी। प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन उठाने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो इसके जारी होने के तुरंत बाद खोली गई थी। प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन उठाने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 6 फरवरी, 2026 तक चली थी।
दरअसल JEE Main पेपर 1, NITs, IIITs में BE, BTech और दूसरे सेंट्रली फंडेड टेक्निकल इंस्टिट्यूट (CFTIs) में BTech/BE जैसे अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए होता है। जबकि JEE Main पेपर 2, देश भर में B.Arch. और B.Planning कोर्स में एडमिशन के लिए होता है।
उम्मीदवारों क सलाह दी जाती है कि किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
अन्य प्रमुख खबरें
NEET Exam Cancelled 2026: पेपर लीक के चलते नीट यूजी परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच
CBSE 12th Result 2026: इंतजार खत्म आज जारी होगा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट ! ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
उत्तर प्रदेश में हवलदार पद पर निकली 209 बंपर वैकेंसी, 18 साल वाले भी कर सकते हैं अप्लाई
Neet ug exam paper leak: नीट पेपर लीक! 300 में से 140 प्रश्न ज्यों का त्यों
PSEB 10th result 2026 out: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
नवोदय विद्यालय में लाइब्रेरियन समेत 217 पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन 10 मई से शुरू, जल्द करें अप्लाई
इस मिस्टेक से रिजेक्ट होता है सरकारी नौकरी का फार्म, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
Cuet ug 2026 exam:परीक्षा 11 मई से शुरू, NTA की गाइडलाइन जारी
No exam railway Recruitment 2026 2027: बिना एग्जाम रेलवे में निकली 1644 पदों पर बंपर वैकेंसी
यूपी में 722 पदों पर आबकारी सिपाही की भर्ती, 12वीं पास के लिए बड़ा मौका
क्या एआई छीन लेगा मजदूरों की नौकरी, आपके लिए क्या है विकल्प?