NEET Admit Card में अबू धाबी सेंटर पर NTA का खुलासा, कहा- छात्र ने खुद किया था बदलाव का विकल्प
खबर सार :-
नीट का पेपर री-एग्जाम 21 जून को होना है। ऐसे में एडमिट कार्ड से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें एक छात्र को परीक्षा सेंटर अबू धाबी दिया गया था। पहले इसे नीट की लापरवाही माना जा रहा था। अब एनटीए ने इसका खुलासा किया है।
खबर विस्तार : -
Neet Re Exam Centre Controversy: नीट पेपर का री-एग्जाम कल यानि 21 जून को होने वाला है। ऐसे में सभी छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर रहे हैं। इस बीच एक खबर ने सबको हैरान कर दिया। बता दें की नागपुर के एक छात्र ने जब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो उसमें परीक्षा सेंटर अबु धाबी दिखा रहा था। इस खबर के सामने आते ही लोगों ने एक बार फिर एनटीए की लापरवाही की हद पार करने की बात कही, लेकिन कुछ समय पहले ही एजेंसी ने दावा किया है कि छात्र ने खुद अबू धाबी सेंटर का चयन किया था।
Neet Re Exam Centre Controversy: छात्र ने खुद चुना था अबू धाबी सेंटर- एनटीए
एनटीए द्वारा मिली जानकारी के अनुसार नीट यूजी परीक्षा 2026 को लेकर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एग्जाम-सिटी करेक्शन विंडों दोबारा खोला गया था। एजेंसी ने बताया कि करीब 3.2 लाख अभ्यर्थिोयों ने इसका लाभ उठाया और उनमें से 99.5 प्रतिशत से ज्यादा छात्रों को उनकी पसंदीदा एग्जाम सिटी आवंटित किया गया। अबू धाबी के बारे में बात करते हुए कहा कि उसके रिकॉर्ड के अनुसार एग्जास सिटी में बदलाव अभ्यर्थी ने अपने लॉगिन के माध्यम से किया था। इसमें लगातार एक ही यूजर्स द्वारा एक्सेस का पैटर्न दिखाई देता है। एजेंसी ने साफ कहा कि उनकी वेबसाइट पर अभ्यर्थी के रजिस्टर लॉगिन में तीन अलग-अलग जगहों पर अबू धाबी सेंटर दिखाई दे रहा था।
Neet Re Exam Centre Controversy: 48 घंटे पहले एग्जाम सेंटर में बदलाव
एजेंसी ने आगे बताया, ''एक बार उम्मीदवार की आईडी से एग्जाम सेंटर को अबू धाबी में बदला गया, जबकि दो अन्य मौकों पर भी अबू धाबी सेंटर का प्रीव्यू देखा गया था।'' इसके बावजूद भी एनटीए ने 19 जून की शाम को परीक्षा से करीब 48 घंटे पहले, एग्जाम सेंटर में बदलाव कर अबू धाबी से नागपुर में बदलने का अनौपचारिक रिक्वेस्ट मिला। एजेंसी ने बताया कि अनुरोध मिलने के बाद हमारे अधिकारियों ने सेंटर बदलने की प्रक्रिया पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी शाम अभ्यर्थी के पिता से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई।
Neet Re Exam Centre Controversy: हमारी पहली पॉलिसी स्टूडेंट फर्स्ट- एनटीए
एनटीए ने साफ किया कि भले ही अभ्यर्थी ने खुद एग्जाम सिटी अबू धाबी चुना है, लेकिन फिर भी हमने उसका अनुरोध स्वीकार करते हुए सेंटर नागपुर अलॉट किया है। एजेंसी ने कहा कि उसकी नीति स्टूडेंट फर्स्ट है। उसकी सबसे पहली प्राथमिकता यह है कि प्रशासनिक संदेह या प्रक्रिया संबंधी समस्या के कारण कोई भी छात्र परीक्षा से वंचित न रह जाए।
ये भी पढ़ें: NTA की बड़ी लापरवाही! NEET छात्र को भारत की जगह मिला अबू धाबी सेंटर, नागपुर से मांगा था परीक्षा केंद्र
अन्य प्रमुख खबरें
-
BEL Recruitment 2026: इन पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-24
-
Bihar Daroga Exam Cancelled: बिहार दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा हुई रद्द
2026-09-23
-
नियुक्ति पत्र पाए अभ्यर्थी से मांगे पैसे तो जाएंगे जेलः सीएम योगी
2026-09-22
-
HLL HITS Recruitment: इन पदों पर निकली है भर्ती
2026-09-21
-
Madhya, Pradesh में दिव्यांग संस्थाओं का भुगतान आसान, Bhopal पर निर्भरता घटी
2026-09-21
-
अस्पतालों में एम्स जैसी व्यवस्था दे रही सरकार: सुक्खू
2026-09-19
-
KVIC Recruitment: नौकरी का सुनहरा मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन
2026-09-19
-
LUCKNOW-विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थी बोले, Thank you, CM
2026-09-19
-
AI का इस्तेमाल कर रहे IIT बॉम्बे के छात्र ने किया सुसाइड, संस्थान के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन
2026-09-19
-
UPSC : 80 पदों पर भर्ती, 6 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-09-18
-
प्राथमिक शिक्षकों के लिए ब्रिज कोर्स शुरू: मिलेगी 6 महीने की ट्रेनिंग
2026-09-17
-
APPSC Recruitment 2026: हॉस्टल वेलफेयर ऑफिसर के कई पदों पर भर्ती
2026-09-15
-
ISRO Recruitment 2026: टेक्निकल असिस्टेंट से फायरमैन तक वैकेंसी
2026-09-12
-
NCRTC Recruitment 2026: युवाओं के लिए नौकरी का मौका, लाखों में सैलरी
2026-09-11
-
बच्चियों के आत्म सम्मान पर सरकारी फोकस, प्रभावी संवाद करेंगे मास्टर ट्रेनर
2026-09-09