NTA की बड़ी लापरवाही! NEET छात्र को भारत की जगह मिला अबू धाबी सेंटर, नागपुर से मांगा था परीक्षा केंद्र
खबर सार :-
नीट पेपर को लेकर बवाल दिन प्रतिदिन बढ़ते ही चले जा रहे हैं। अभी तक री-एग्जाम के लिए कड़ी सुरक्षा की चिंता जताई जा रही थी, लेकिन अब एक छात्र को मिले परीक्षा केंद्र ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
खबर विस्तार : -
Neet Exam Centre: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। अभी तक नीट में हुई गड़बड़ी को लेकर छात्रों में चिंता का विषय बना हुआ था । अब 21 जून को होने वाली नीट के री-एग्जाम के लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड ने एक छात्र को हैरान कर दिया। दरअसल एडमिट कार्ड में छात्र के लिए यूएई परीक्षा केंद्र देख छात्र के पैरों तले जमीन खिसक गई।
Neet Exam Centre: नागपूर के छात्र को अबूधाबी में दिया परीक्षा सेंटर
नीट का री-एग्जाम 21 जून को होने वाला है। ऐसे में छात्र अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर रहे हैं। एडमिट कार्ड की प्रक्रिया ने हलचल तब मचा दी, जब नागपूर के एक छात्र अब्दुल्लाह ने अपने कार्ड पर सेंटर का लोकेशन देखा। छात्र के कार्ड पर पुनर्परीक्षा के लिए अबूधाबी लोकेशन दिया गया था। यह देखने के बाद छात्र भौंच्चका रह गया था। छात्र ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि उसके पास पासपोर्ट नहीं है और वह वहां परीक्षा देने नहीं जा सकता है। परीक्षा में केवल एक दिन ही बचा है। छात्र और उसे परिजन इस बात को लेकर चिंतिंत हैं।
Neet Exam Centre: एनटीए की बड़ी लापरवाही एक बार फिर सामने आई
आपकों बता दें कि एनटीए विदेशों में परीक्षा सेंटर देता है, लेकिन सिर्फ एनआरआई और इंटरनेशनल छात्रों के लिए होता है। हालांकि इस मामले पर एनटीए द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्र को नागपूर में परीक्षा केंद्र अलॉट कराया गया। फार्म भरते समय छात्रों को पसंदीदा विकल्प दिया जाता है। छात्र ने आवेदन के समय सेंटर के लिए नागपुर, वर्धा और भंडारा केंद्र के लिए प्रिफरेंस दिए थे, लेकिन एनटीए ने इन सभी विकल्पों को नजरअंदाज कर विदेश में परीक्षा केंद्र दे दिया। एनटीए की बड़ी लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। इस पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. अनीस अहमद ने इस पर नाराजगी जाहिर की है।
Neet Exam Centre: एनटीए ने परीक्षा की धज्जियां उड़ा दी- डॉ.अनीस
डॉ.अनीस ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि एनटीए ने परीक्षा की धज्जियां उड़ा दी है। इस पर कार्रवाई करते हुए संशोधित प्रवेश पत्र जारी किया जाना चाहिए। छात्र ने कहा कि 24 से 48 घंटे में पासपोर्ट और वीजा की प्रक्रिया पूरी करना और परीक्षा के लिए विदेश जाना असंभव है। इसके बाद छात्र ने हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की। इस पर अधिकारियों ने तकनीकी खराबी बताकर शनिवार तक संशोधित प्रवेश पत्र जारी करने की बात की।
ये भी पढ़ें: NEET Admit Card 2026 डाउनलोड और फीस रिफंड को लेकर बड़ा अपडेट, जानें पूरी जानकारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
Bihar Daroga Exam Cancelled: बिहार दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा हुई रद्द
2026-09-23
-
नियुक्ति पत्र पाए अभ्यर्थी से मांगे पैसे तो जाएंगे जेलः सीएम योगी
2026-09-22
-
HLL HITS Recruitment: इन पदों पर निकली है भर्ती
2026-09-21
-
Madhya, Pradesh में दिव्यांग संस्थाओं का भुगतान आसान, Bhopal पर निर्भरता घटी
2026-09-21
-
अस्पतालों में एम्स जैसी व्यवस्था दे रही सरकार: सुक्खू
2026-09-19
-
KVIC Recruitment: नौकरी का सुनहरा मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन
2026-09-19
-
LUCKNOW-विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थी बोले, Thank you, CM
2026-09-19
-
AI का इस्तेमाल कर रहे IIT बॉम्बे के छात्र ने किया सुसाइड, संस्थान के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन
2026-09-19
-
UPSC : 80 पदों पर भर्ती, 6 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-09-18
-
प्राथमिक शिक्षकों के लिए ब्रिज कोर्स शुरू: मिलेगी 6 महीने की ट्रेनिंग
2026-09-17
-
APPSC Recruitment 2026: हॉस्टल वेलफेयर ऑफिसर के कई पदों पर भर्ती
2026-09-15
-
ISRO Recruitment 2026: टेक्निकल असिस्टेंट से फायरमैन तक वैकेंसी
2026-09-12
-
NCRTC Recruitment 2026: युवाओं के लिए नौकरी का मौका, लाखों में सैलरी
2026-09-11
-
बच्चियों के आत्म सम्मान पर सरकारी फोकस, प्रभावी संवाद करेंगे मास्टर ट्रेनर
2026-09-09
-
LDC/JSA, DEO समेत ग्रुप-सी के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
2026-09-08