NEET री-एग्जाम में चूके छात्र, 1-2 मिनट की देरी से सालभर की मेहनत पर भारी
खबर सार :-
नीट का री-एग्जाम खत्म हो गया है, लेकिन इस परीक्षा में कुछ बच्चों का परीक्षा छूट गया, जिनके मां-बाप ने अधिकारियों के सामने लाख गुहार लगाई, लेकिन उन्हें परीक्षा केंद्र में जाने नहीं दिया गया।
खबर विस्तार : -
Neet Re Exam Viral Video: नीट री-एग्जाम में देशभर के लाखों छात्र परीक्षा देने पहुंचे थे, लेकिन कुछ जगहों पर किसी कारण बच्चे सेंटर तक नहीं पहुंच सके, जिससे उनका पेपर छूट गया। बच्चों और उनके पेरेंट्स ने अधिकारियों से लाख मिन्नतें की, लेकिन उन्हें एग्जाम सेंटर के अंदर नहीं जाने दिया गया। सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरे वायरल हो रही है, जिसे देख लोग भावुक हो गए हैं। एक- दो मिनट की देरी ने उनकी सालभर की मेहनत को बर्बाद कर दिया।
Neet Re Exam Viral Video: नीट री-एग्जाम में कई बच्चों के परीक्षा छूटे
नीट, री-एग्जाम 21 जून को ही समाप्त हो गया। इस साल लगभग 23 लाख परीक्षार्थियों ने भाग लिया, लेकिन इनमें से कई ऐसे छात्र भी थे, जो परीक्षा सेंटर तक पहुंच ही नहीं पाए। एक मिनट की देरी उनके पूरे साल पर भारी पड़ गया। उनकी सारी मेहनत बर्बाद हो गई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चों के माता-पिता अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। हालांकि इसके ठीक विपरीत तमिलनाडु से एक ऐसी वीडियो सामने आई, जिसने सबका दिल जीत लिया। इन घटनाओं ने परीक्षा व्यवस्था, समय की पाबंदी और छात्रों पर बढ़ते तनाव को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
Neet Re Exam Viral Video: 2 मिनट की देरी छात्रों पर पड़ा भारी
सबसे पहले बात करते हैं हैदराबाद की, जहां जेएनटीयू स्थित परीक्षा केंद्र पर दो छात्राओं को कुछ मिनट की देरी होने पर उन्हें परीक्षा हाल में जाने की अनुमति नहीं मिली। छात्राओं ने अधिकारियों से निवेदन किया, लेकिन तय नियमों के कारण उन्हें एंट्री नहीं दी गई। तेलंगाना के मेडचल जिले के कीसरा इलाके से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया, जिसमें एक छात्रा दो मिनट देरी से पहुंची, जिस कारण उसे एंट्री नही दी जा रही थी। उसके पिता ने बताया कि गूगल मैप ने उन्हें दूसरी दिशा में भेज दिया था, जिस कारण उन्हें देरी हो गई। पिता ने लाख मिन्नते की, लेकिन अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। यह वीडियो देख लोग कड़ी निंदा कर रहे हैं कि क्या एक-दो मिनट की देरी के लिए इस तरह का रवैया अपनाना सही है।
Neet Re Exam Viral Video: तेलंगाना में पुलिस का सराहनीय कदम
तेलंगाना के जगतियाल से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक छात्रा के समय पर परीक्षा केंद्र पर न पहुंच पाने से सुरक्षा कर्मियों ने एंट्री देने से मना कर दिया। छात्रा की मां ने सुरक्षा गार्ड्स के हाथ जोड़े, पैर पकड़ लिया, लेकिन उन्हें उनपर इसका कोई असर नहीं हुआ। सोचने वाली बात है कि एक छोटी सी चूक इतनी बड़ी कीमत वसूल सकती है। इस दौरान तेलंगाना से एक ऐसा वीडियो आया, जिसे देख लोग तेलंगाना पुलिस की काफी सराहना कर रहे हैं। एक छात्र को ऐन मौके पर पता चला कि उसका सेंटर चेंज हो गया है। छात्र काफी परेशान था। ऐसे में उसकी स्थिति को समझते हुए पुलिसकर्मियों ने उसे अपनी गाड़ी से सेंटर तक छोड़ा।
ये भी पढ़ें: NEET UG री-एग्जाम से पहले अजमेर में हड़कंप, वीडियो कॉल पर पेपर दिखाने का दावा कर मांगे 30 हजार रुपये
अन्य प्रमुख खबरें
-
BEL Recruitment 2026: इन पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-24
-
Bihar Daroga Exam Cancelled: बिहार दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा हुई रद्द
2026-09-23
-
नियुक्ति पत्र पाए अभ्यर्थी से मांगे पैसे तो जाएंगे जेलः सीएम योगी
2026-09-22
-
HLL HITS Recruitment: इन पदों पर निकली है भर्ती
2026-09-21
-
Madhya, Pradesh में दिव्यांग संस्थाओं का भुगतान आसान, Bhopal पर निर्भरता घटी
2026-09-21
-
अस्पतालों में एम्स जैसी व्यवस्था दे रही सरकार: सुक्खू
2026-09-19
-
KVIC Recruitment: नौकरी का सुनहरा मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन
2026-09-19
-
LUCKNOW-विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थी बोले, Thank you, CM
2026-09-19
-
AI का इस्तेमाल कर रहे IIT बॉम्बे के छात्र ने किया सुसाइड, संस्थान के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन
2026-09-19
-
UPSC : 80 पदों पर भर्ती, 6 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-09-18
-
प्राथमिक शिक्षकों के लिए ब्रिज कोर्स शुरू: मिलेगी 6 महीने की ट्रेनिंग
2026-09-17
-
APPSC Recruitment 2026: हॉस्टल वेलफेयर ऑफिसर के कई पदों पर भर्ती
2026-09-15
-
ISRO Recruitment 2026: टेक्निकल असिस्टेंट से फायरमैन तक वैकेंसी
2026-09-12
-
NCRTC Recruitment 2026: युवाओं के लिए नौकरी का मौका, लाखों में सैलरी
2026-09-11
-
बच्चियों के आत्म सम्मान पर सरकारी फोकस, प्रभावी संवाद करेंगे मास्टर ट्रेनर
2026-09-09