NEET UG री-एग्जाम से पहले अजमेर में हड़कंप, वीडियो कॉल पर पेपर दिखाने का दावा कर मांगे 30 हजार रुपये
खबर सार :-
नीट-यूजी का रीएग्जाम आज यानि 21 जून को होने वाला है। इस एग्जाम से ठीक पहले अजमेर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। एक छात्र द्वारा वीडियो कॉल पर प्रश्न पत्र दिखाने का दावा कर 30,000 हजार रुपये की मांग की गई है।
खबर विस्तार : -
Neet Ug Re Exam: नीट पेपर लीक के बाद यूजी की परीक्षा रद्द की गई थी, जिसके बाद 21 जून को री-एग्जाम होने जा रहा है। परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से शुरु हो जाएगा। ऐसे में
नीट एग्जाम के ठीक कुछ समय पहले अजमेर एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक छात्र द्वारा वीडियो के माध्यम से नीट पेपर लीक करने का दावा किया जा रहा है और साथ ही 30 हजार फिरौती की मांग भी की गई है।
Neet Ug Re Exam: अज्ञात कॉलर द्वारा पश्न पत्र दिखाकर फिरौती की मांग
अजमेर से आए वीडियो में एक अज्ञात कॉलर ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र के माध्यम से वीडियो कॉल पर प्रश्न पत्र दिखाने का दावा कर रहा है। इस धमकी के साथ उसने 30 हजार रुपये की मांग भी की है। वीडियो जारी होने पर अजमेर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और मामले की तहकीकात के लिए तुरंत विशेष टीम का गठन कर दिया है। डीएवी कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और एबीवीपी के सदस्य कृष्ण सिंह ठाकुर ने इसके बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज की है। कृष्ण सिंह ठाकुर ने पुलिस को बातचीत के दौरान की गई रिकॉर्डिंग का वीडियो सौंपा है। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस मोबाइल नंबर, QR कोड और वीडियो कॉल की बारीकी से जांच कर रही है।
Neet Ug Re Exam: मामले की जांच में जुटी टीम
एडिशनल एसपी हिमांशु जागीद के मुताबिक पुलिस को शिकायत मिलने के बाद जांच टीम का गठन हुआ है। उनका कहना है कि कॉल करने वाले की पहचान की जा रही है और साथ ही साथ वीडियो कॉल के दौरान दिखाए गए प्रश्न पत्र की प्रमाणिकता की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आशंंका जताई है कि 21 जून को होने वाले नीट री-एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थिोंयो को भटकाने और पैसे ऐंठने का प्रयास किया जा रहा है।
Neet Ug Re Exam: री-एग्जाम में लगभग 23 लाख अभ्यर्थी शामिल
बता दें कि 21 जून को होने वाले नीट एग्जाम में 22. 79 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होने वाले हैं। इस बार किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बार एनटीए ने प्रश्नपत्र की सुरक्षा के लिए पहली बार भारतीय वायुसेना द्वारा पेपर देश के अलग-अलग सेंटर्स तक पहुंचाए जा रहे हैं। इसके लिए 200 से अधिक विमानों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही पूरे देश में 2 लाख से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही उत्तर-प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 75 सेंटर बनाए गए हैं, जहां 35 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देंगें।
ये भी पढ़ें: NEET Admit Card में अबू धाबी सेंटर पर NTA का खुलासा, कहा- छात्र ने खुद किया था बदलाव का विकल्प
अन्य प्रमुख खबरें
-
Bihar Daroga Exam Cancelled: बिहार दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा हुई रद्द
2026-09-23
-
नियुक्ति पत्र पाए अभ्यर्थी से मांगे पैसे तो जाएंगे जेलः सीएम योगी
2026-09-22
-
HLL HITS Recruitment: इन पदों पर निकली है भर्ती
2026-09-21
-
Madhya, Pradesh में दिव्यांग संस्थाओं का भुगतान आसान, Bhopal पर निर्भरता घटी
2026-09-21
-
अस्पतालों में एम्स जैसी व्यवस्था दे रही सरकार: सुक्खू
2026-09-19
-
KVIC Recruitment: नौकरी का सुनहरा मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन
2026-09-19
-
LUCKNOW-विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थी बोले, Thank you, CM
2026-09-19
-
AI का इस्तेमाल कर रहे IIT बॉम्बे के छात्र ने किया सुसाइड, संस्थान के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन
2026-09-19
-
UPSC : 80 पदों पर भर्ती, 6 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-09-18
-
प्राथमिक शिक्षकों के लिए ब्रिज कोर्स शुरू: मिलेगी 6 महीने की ट्रेनिंग
2026-09-17
-
APPSC Recruitment 2026: हॉस्टल वेलफेयर ऑफिसर के कई पदों पर भर्ती
2026-09-15
-
ISRO Recruitment 2026: टेक्निकल असिस्टेंट से फायरमैन तक वैकेंसी
2026-09-12
-
NCRTC Recruitment 2026: युवाओं के लिए नौकरी का मौका, लाखों में सैलरी
2026-09-11
-
बच्चियों के आत्म सम्मान पर सरकारी फोकस, प्रभावी संवाद करेंगे मास्टर ट्रेनर
2026-09-09
-
LDC/JSA, DEO समेत ग्रुप-सी के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
2026-09-08