SSC Recruitment 2026: SSC ने जूनियर सचिवालय सहायक के 49 पदों पर निकाली भर्ती, इस दिन तक करें आवेदन
खबर सार :-
कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए सूचना जारी की है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जून से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने विभागीय प्रतियोगी परीक्षा-2025 के तहत केंद्रीय सचिवालय लिपिक सेवा (CSCS) कैडर, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) में जूनियर सचिवालय सहायक (JSA)/लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के 49 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
आयोग के अनुसार, उम्मीदवार एसएससी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर 16 जुलाई की रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी तथा सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित पते पर डाक के माध्यम से भेजने होंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन की प्रिंट कॉपी क्षेत्रीय निदेशक, कर्मचारी चयन आयोग (उत्तरी क्षेत्र), ब्लॉक संख्या-12, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003 के पते पर 23 जुलाई 2025 की शाम 6 बजे तक पहुंचानी होगी।
वहीं, विदेश, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप में रहने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2025 की शाम 6 बजे निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार केंद्र सरकार के 1,800 रुपये ग्रेड पे वाले नियमित या स्थायी ग्रुप 'सी' कर्मचारी होने चाहिए।
अभ्यर्थी ने 1 अगस्त 2025 तक ग्रुप 'सी' कर्मचारी के रूप में कम से कम तीन वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर ली हो। साथ ही, उम्मीदवार का टाइप-राइटिंग टेस्ट उत्तीर्ण होना भी आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया
भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), सेवा अभिलेख (Service Record) के मूल्यांकन तथा अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। आयोग के अनुसार, कंप्यूटर आधारित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित किए जाने की संभावना है। परीक्षा की तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी जल्द ही एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल-2 के तहत 19,900 रुपये से 63,200 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
एसएससी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और सभी आवश्यक दस्तावेज समय से तैयार रखें। निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन और हार्ड कॉपी जमा करना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की त्रुटि या विलंब होने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
यह भी पढ़ेंः-JKSSB में 130 पदों पर भर्ती, 21 जुलाई तक करें आवेदन; 10वीं पास से ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए मौका
अन्य प्रमुख खबरें
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01
-
ITBP में खेल कोटा से 126 पदों पर भर्ती, 3 अक्टूबर से आवेदन
2026-09-29
-
11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ, कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां
2026-09-29
-
bhu के व्यवहारिक कला विभाग के two research papers अंतरराष्ट्रीय मंच पर होंगे प्रस्तुत
2026-09-28
-
केनरा बैंक में निकली बंपर भर्तियां, जानें योग्यता और फीस
2026-09-28
-
शिक्षा के लिए बच्चों का प्रोत्साहन, देवीपाटन मंडल में बांटी एक लाख स्टडी टेबल
2026-09-27
-
SBI Recruitment 2026: 207 पदों पर भर्ती का मौका
2026-09-26
-
150 साल पूरे होने पर एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने गाया वंदेमातरम
2026-09-25
-
MECL Recruitment 2026: कई पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-25
-
BEL Recruitment 2026: इन पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-24