Neet Paper Leak Controversy: नीट यूजी री-एग्जाम पर फिर मचा बवाल, छात्रों ने लगाया पेपर लीक का आरोप; NTA ने बताया अफवाह
खबर सार :-
हाल ही में पिछले रविवार को नीट यूजी का री-टेस्ट कराया गया। अब परीक्षा होने के बाद कुछ छात्र दावा कर रहे हैं कि इस बार का नीट का पेपर भी लीक हो चुका है।
खबर विस्तार : -
Neet Paper Leak Controversy: एनटीए द्वारा नीट पेपर लीक होने के बाद री-एग्जाम कराया गया, जो कि 21 जून रविवार को हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच एग्जाम होने के बावजूद भी परीक्षार्थी सोशल मीडिया पर नीट पेपर लीक के सबूत दे रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि री-एग्जाम भी लीक हो गया है। चलिए जानते हैं कि इस पर एनटीए का क्या कहना है।
Neet Paper Leak Controversy: छात्रों का दावा 25-25 हजार में बेचा गया नीट परीक्षा का पेपर
नीट पेपर कड़ी सुरक्षा के बीच एग्जाम कराया गया, लेकिन पेपर लीक का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मोहम्मद मुजम्मिल नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया, जिसने परीक्षा सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 21 जून 2026 को हुए नीट परीक्षा का पेपर किसी प्राइवेट टेलीग्राम चैनल पर महज 25-25 हजार में बेचा गया है। इसमें यह भी दावा किया गया कि इसे लगभग 100 से ज्यादा बच्चों ने खरीदा है। कई यूजर्स ने इसे 100 प्रतिशत कन्फर्म बताते हुए पेपर लीक होने का दावा कर रहे हैं। यह खबर सामने आते ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एक्शन में आ गई और इस पोस्ट पर एजेंसी ने जवाब दिया है।
Neet Paper Leak Controversy: टेलाग्राम के प्राइवेट ग्रुप से पैसे लेकर पेपर लीक- मोहम्मद मुजम्मिल
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इसके जवाब में कहा कि इन दावों को वह सिरे से खारिज करता है। एजेंसी ने इसे महज एक अफवाह बताया है। एनटीए ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि वीडियो में दिख रहे प्रश्न पत्र के आईडी की जांच की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे फर्जी वीडियो बनाकर भ्रम फैलाने और बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं दूसरी ओर लाखों बच्चे इस खबर को सुनकर डर गए हैं। इस वायरल ट्वीट ने एक बार फिर से एनटीए को खुली चुनौती दी है। मोहम्मद मुजम्मिल ने दावा किया है कि टेलाग्राम के एक प्राइवेट ग्रुप से पैसे लेकर पेपर लीक किया गया है।
Neet Paper Leak Controversy: एनटीए ने आरोपों को सिरे से नकारा
मोहम्मद ने आरोप लगाते हुए कहा कि नीट यूजी परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र कुछ लोगों के हाथ लग चुका था। इस कारण बाकी बच्चों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। इस पोस्ट में स्क्रीनशॉट और वीडियो क्लिप्स भी शेयर किए गए हैं। हालांकि इन आरोपों को एनटीए ने सिरे से नकार दिया है। एजेंसी ने बच्चों से अपील की है कि इन अफवाहों पर ध्यान न दें। एनटीए ने साफ कहा है कि वायरल वीडियो में जो प्रश्न पत्र दिखाए जा रहे हैं उसमें एक यूनिक आईडी मौजूद है। इसके जरिए सारी चीजों का पता लगाया जा सकता है। एजेंसी आईडी को ट्रैक कर मामले की जांच में जुटी है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01
-
ITBP में खेल कोटा से 126 पदों पर भर्ती, 3 अक्टूबर से आवेदन
2026-09-29
-
11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ, कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां
2026-09-29
-
bhu के व्यवहारिक कला विभाग के two research papers अंतरराष्ट्रीय मंच पर होंगे प्रस्तुत
2026-09-28
-
केनरा बैंक में निकली बंपर भर्तियां, जानें योग्यता और फीस
2026-09-28
-
शिक्षा के लिए बच्चों का प्रोत्साहन, देवीपाटन मंडल में बांटी एक लाख स्टडी टेबल
2026-09-27
-
SBI Recruitment 2026: 207 पदों पर भर्ती का मौका
2026-09-26
-
150 साल पूरे होने पर एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने गाया वंदेमातरम
2026-09-25
-
MECL Recruitment 2026: कई पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-25
-
BEL Recruitment 2026: इन पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-24