Punjab Police Admit Card 2026: पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका
खबर सार :-
Punjab Police Admit Card 2026: परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवारों के पास बहुत कम समय बचा है। इसलिए, अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए रोज़ाना एक मॉक टेस्ट दें। साथ ही, पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्र हल करें; इससे आपको परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी।
खबर विस्तार : -
Punjab Police Admit Card 2026: पंजाब पुलिस विभाग ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था, वे अब अपनी लॉगिन जानकारी का इस्तेमाल करके आधिकारिक वेबसाइट ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
पंजाब पुलिस भर्ती परीक्षा का पहला चरण कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) 1 जुलाई 2026 से शुरू होने वाला है। इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य में कॉन्स्टेबल के कुल 3,298 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना होगा।
Punjab Police Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:-
- स्टेप 1. पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- स्टेप 2. होमपेज पर 'Recruitment' सेक्शन पर क्लिक करें।
- स्टेप 3. 'Punjab Police Constable Admit Card 2026' के लिंक को खोलें।
- स्टेप 4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/लॉगिन ID और पासवर्ड डालें।
- स्टेप 5. 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
- स्टेप 6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Punjab Police Admit Card 2026: 1 जुलाई से शुरू होगी CBT परीक्षा
पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का पहला चरण कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) होगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें अगले चरणों के लिए बुलाया जाएगा। पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल CBT-1 परीक्षा 1 जुलाई से 30 जुलाई, 2026 के बीच पंजाब के अलग-अलग सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों से मल्टीपल-चॉइस सवाल पूछे जाएंगे। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास कर लेंगे, उन्हें PST (फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट) और PMT (फिजिकल मेज़रमेंट टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा। इन चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुज़रना होगा।
ये भी पढ़ेंः- TDB Recruitment 2026: प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के इतने पदों पर निकली भर्ती, 90 हजार तक मिलेगी सैलरी
अन्य प्रमुख खबरें
-
राजस्थान CET परीक्षा में छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी, दो घंटे पहले पहुंचना होगा केंद्र
2026-11-19
-
UGC NET Exam Schedule: यूजीसी नेट परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी
2026-11-19
-
श्रीश्री रविशंकर के प्रयासों की हुई सराहना, आइकॉनिक टावर का उपराष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
2026-11-16
-
NICL Recruitment: एनआईसीएल में अप्रेंटिस के 200 पदों पर निकली भर्ती
2026-11-04
-
तमिलनाडु सरकार ने किया नीट का विरोध, विकल्प के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव
2026-11-04
-
परिषदीय विद्यालयों पर योगी की नजर, परीक्षा में टीचर दिखाएं परिणाम
2026-10-29
-
ISRO URSC Recruitment 2026: 61 पदों पर भर्ती, 13 नवंबर तक करें आवेदन
2026-10-24
-
LUCKNOW: नई तकनीक Forensic को युवाओं के भविष्य से जोड़ना जरूरी: Yogi-Adityanath
2026-10-24
-
ONGC Recruitment 2026: सीए-सीएमए ट्रेनिंग के 50 पदों पर भर्ती
2026-10-23
-
PM-DAKSH योजना से 1.87 लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षण, हजारों को नौकरी के ऑफर
2026-10-22
-
त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स की चांदी, एडटेक में मौके 50% बढ़े
2026-10-22
-
डीएम के पास होगी सारी जिम्मेदारी, बच्चों में तार्किक शक्ति का विकास करेंगे
2026-10-21
-
Army Agniveer Rally 2026: 14 नवंबर से भर्ती रैली, हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल
2026-10-17
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15