JEE Mains Result 2026 Date: जेईई मेन 2026 सेशन 1 एग्जाम रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी 16 फरवरी को JEE Main 2026 सेशन 1 के रिजल्ट किसी भी वक्त जारी कर सकता है। पहले रिजल्ट 12 फरवरी को जारी होने की उम्मीद थी। लेकिन बाद में इसकी तारीख बदल दी गई थी। एनटीए के इस फैसले के बाद कैंडिडेट्स का इंतजार अब और बढ़ गया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी होगी। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड और कट-ऑफ NTA की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in और nta.ac.in पर देख सकते है।
बता दें कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 एग्जाम 21, 22, 23, 24, 28, और 29 जनवरी को हुआ था। 21 से 28 जनवरी तक एग्जाम दो शिफ्ट में हुआ था। 29 जनवरी का एग्जाम एक ही शिफ्ट में हुआ था। JEE Main 2026 सेशन 1 के लिए कुल 1,350,969 कैंडिडेट्स ने रजिस्टर किया था। इसमें से रिकॉर्ड 1300368 यानी 96.26% ने परीक्षा दी थी। एक्सपर्ट्स और स्टूडेंट्स के मुताबिक, पेपर थोड़ा मुश्किल था।
जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 4 फरवरी, 2026 को जारी की गई थी। प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन उठाने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो इसके जारी होने के तुरंत बाद खोली गई थी। प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन उठाने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 6 फरवरी, 2026 तक चली थी।
दरअसल JEE Main पेपर 1, NITs, IIITs में BE, BTech और दूसरे सेंट्रली फंडेड टेक्निकल इंस्टिट्यूट (CFTIs) में BTech/BE जैसे अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए होता है। जबकि JEE Main पेपर 2, देश भर में B.Arch. और B.Planning कोर्स में एडमिशन के लिए होता है।
कैंडिडेट्स को अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहना चाहिए, क्योंकि पर्सेंटाइल स्कोर अगले स्टेज के लिए रैंकिंग और एलिजिबिलिटी तय करेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
CBSE Class 10th Result: खत्म हुआ इंतजार ! जानें कब जारी होंगे सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे
बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का बेहतरीन मौका, इन पर पदों पर निकली बंपर वैकेंसी
यूपी सरकार ने फिर निकाली बंपर भर्तियां, 22 मई से शुरू होंगे आवेदन
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के साथ 8वीं का परिणाम भी आज होगा जारी
बजाज ऑटो से केंद्र सरकार ने किया समझौता, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार